Monday 27/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहलकारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बानई दिल्ली में गूंजेगी पत्रकारों की आवाज,27-28 जुलाई को राष्ट्रीय महासम्मेलन में तय होगी भारतीय पत्रकारिता की नई दिशालखपति दीदी योजना से बदली पहाड़ की तकदीर-33 हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की नई पहचानमुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना-पौड़ी में 28 जुलाई से शुरू होंगे चयन ट्रायल,खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ानमेरी योजना बनेगी जन-जन तक विकास की दस्तक-हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारीटीएमयू के प्राकृतिक फेस पैक पेटेंट सेआएगा महिलाओं की सुंदरता में निखारचीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी/ठंडी सड़क_अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्रवाई, गैस सिलेंडरों से भरा वाहन सीज – पढ़े बड़ी ख़बर

  • प्रशासन की सख्ती, गैस सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्रवाई 

हल्द्वानी – हल्द्वानी शहर में एलपीजी गैस की अवैध रिफिलिंग के खेल का पर्दाफाश करते हुए प्रशासन ने आज यानि सोमवार को ठंडी सड़क क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को इंडियन गैस के वाहन से अवैध रिफिलिंग की शिकायत मिली थी, जिस पर वह तुरंत हरकत में आए और पूर्ति विभाग व बाट-माप विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

छापेमारी के दौरान अवैध रूप से भरे जा रहे 25 इंडियन गैस के घरेलू सिलेंडर व एक एचपी गैस सिलेंडर बरामद किया गया। मौके से गैस रिफिलिंग के लिए प्रयोग की जा रही मशीन भी जब्त की गई, जिसे मौके पर ही सीज करने के निर्देश दिए गए।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने साफ शब्दों में कहा कि आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली ऐसी गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संकेत दिए कि मामले में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

Check Also
Close