Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_गौला नदी किनारे अतिक्रमण पर चला बुल्डोज़र

स्थानीय प्रशासन व वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अस्थाई निर्माण ध्वस्त 

हल्द्वानी – गौला नदी के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आज बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी राहुल शाह के नेतृत्व में राजस्व व वन विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर शेष बचे अतिक्रमण को जेसीबी मशीनों की मदद से हटवाया।

पिछले कुछ दिनों से प्रशासन की ओर से लगातार की जा रही निरीक्षण कार्रवाई के चलते अधिकांश अतिक्रमणकारियों ने अपने अस्थाई निर्माण स्वयं ही हटा लिए थे। लेकिन मौके पर अभी भी बने निर्माणों को बलपूर्वक ध्वस्त कर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम राहुल शाह ने वन विभाग को तत्काल प्रभाव से उक्त आरक्षित भूमि पर कब्जा स्थापित करने के सख्त निर्देश दिए तथा क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाकर दोबारा अतिक्रमण की संभावनाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया। कार्रवाई के समय तहसीलदार मनीषा बिष्ट, तहसीलदार कुलदीप पांडे व वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी।

Check Also
Close