Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Crimeउत्तराखण्डकुमाऊँलालकुआं

लालकुआँ_सुनार के घर लाखों रुपए की चोरी,पुलिस ने शुरू की जांच – देखे वीडियो

लालकुआं – (जफर अंसारी) पारिवारिक समारोह में दिल्ली गए हल्दूचौड़ के एक प्रसिद्ध सुनार की गैर मौजूदगी में चोरों ने उनके घर में घुसकर 30 लाख रुपए से अधिक के सोने के जेवरात और साढ़े चार लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद से सुनार बदहवास हालत में है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के नया बाजार में वर्मा ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाने वाले नितेश वर्मा गोपीपुरम में जय अरिहंत कॉलेज के पास रहते हैं। बीते रविवार को वह अपने परिवार के साथ अपनी साली के घर आयोजित समारोह में शामिल होने दिल्ली गए थे। आज मंगलवार दोपहर जैसे ही वह घर वापस लौटे तो मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर गए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था।

दो दिन में चोरों ने घर में रखे करीब तीन सौ ग्राम सोने के जेवरात और साढ़े चार लाख रुपए की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने घर का सारा सामान इधर-उधर फेंककर नष्ट कर दिया है। नितेश की पत्नी अभी दिल्ली में है, इसलिए चोरी हुए सामान का सही आंकलन करना मुश्किल है। नितेश के मुताबिक उसने घर की अलमारी में दुकान से मिले साढ़े चार लाख रुपये नकद और तीन सौ ग्राम सोना रखा था। जो चोरी हो गया है।

घटना की सूचना पाकर लालकुआं पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच व सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है, जल्द ही मामले में मुकदमा दर्ज कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Check Also
Close