Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायतापाकिस्तान से संदिग्ध करोड़ों के लेन-देन मामले में हरिद्वार से युवती गिरफ्तार, हवाला नेटवर्क की जांच तेजखड़कपुर में कांग्रेस एससी विभाग की बैठक आयोजित, जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य का हुआ भव्य स्वागतNH-74 के जाफरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, क्लीनिक से घर लौट रहे डॉक्टर की मौतझूला क्षेत्र में गंगा में डूबे 2 लोग, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी लगभग 1:50 बजे दोपहर थाना लक्ष्मण झूलाभद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास ट्रक-डंपर दुर्घटना, 2 की मौत।कर्तव्य अकेडमी का सेना कोअनमोल तोहफा, आधा दर्जनयुवा अग्निवीर के लिए चयनित21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, एपी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

लालकुआं_एसडीएम ने किया मानसून सत्र को विभागीय टीमों के साथ निरीक्षण”अधिकारियों को दिए निर्देश

लालकुआं -(ज़फर अंसारी) लालकुआं आगामी मानसून सत्र को देखते हुए संभावित आपदाओं से निपटने के उद्देश्य से उप-जिलाधिकारी राहुल शाह ने आज (बुधवार) लालकुआं क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जल निकासी व्यवस्था, भूमि कटाव रोकथाम और विभिन्न विभागों की तैयारियों का आकलन करना था।

एसडीएम ने निरीक्षण की शुरुआत खड्डी मोहल्ला, नगर पंचायत लालकुआं, रेलवे कॉलोनी, बजरी कंपनी, वन निगम क्षेत्र, बंगाली कॉलोनी और घोड़ा नाला से की। उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को सभी नालों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए ताकि बारिश के समय जलभराव की स्थिति न बने। बंगाली कॉलोनी और घोड़ा नाला क्षेत्र के लिए सिंचाई विभाग को समग्र जल निकासी योजना तैयार करने को कहा गया।

रेलवे कॉलोनी में रेलवे अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मलिन नालों में वायर मेश लगाई जाए और ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया, जहां शिक्षा विभाग को चारदीवारी निर्माण और मरम्मत कार्यों के लिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए।
वही इंद्रानगर, खुरिया खत्ता, चौड़ा घाट, संजय नगर और बिंदुखत्ता जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया गया। सिंचाई विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि इंद्रा नगर में 532 मीटर लंबी बाढ़ सुरक्षा दीवार के लिए डीपीआर राज्य सरकार को भेजी गई है। एसडीएम ने वन और राजस्व विभाग को नदी चैनलाइजेशन के प्रस्ताव तैयार करने और बाढ़ से पहले कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

गौला रेंज के अधिकारी ने बताया कि 3-4 संवेदनशील स्थानों पर चैनलाइजेशन प्रस्तावित है, जिस पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।बंगाली कॉलोनी और घोड़ा नाला में विद्युत पोलों की स्थिति का जायजा लेकर एसडीएम ने विद्युत विभाग को मरम्मत और स्थिरीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कुलदीप पांडेय, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अमित बंसल, रेंज अधिकारी चंदन सिंह, स्थानीय लेखपाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला और कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इधर एसडीएम राहुल शाह ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें और आपसी समन्वय बनाकर किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें।

Check Also
Close