Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नही,बनभूलपुरा में अवैध सॉफ्ट ड्रिंक फैक्ट्री पर छापा

हल्द्वानी – बनभूलपुरा क्षेत्र के मलिक का बगिचा के निकट अवैध रूप से संचालित एक सॉफ्ट ड्रिंक निर्माण इकाई पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) हल्द्वानी राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण कर इकाई को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।

बताया गया था कि क्षेत्र में बिना किसी वैध लाइसेंस के सॉफ्ट ड्रिंक निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण में पाया गया कि इकाई के पास FSSAI लाइसेंस, निर्माण अनुमति या अन्य कोई वैधानिक अभिलेख नहीं थे।

साथ ही, निर्माण प्रक्रिया में औद्योगिक CO₂ गैस का उपयोग किया जा रहा था, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है। घरेलू जल और बिजली कनेक्शन का प्रयोग व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा था, जो स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। इकाई में किसी भी प्रकार का लेखा-जोखा, सामग्री सूची या बिक्री रजिस्टर मौजूद नहीं था।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारीअभय कुमार सिंह द्वारा मौके पर मौजूद उत्पादों के नमूने एकत्रित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम राहुल शाह ने स्पष्ट किया कि “सार्वजनिक स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की सख्त निगरानी जारी रहेगी।”

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा औद्योगिक गतिविधियों के लिए बिना अनुमति के घरेलू संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस कार्रवाई में शामिल अधिकारियों में सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, लेखपाल अरुण देवरानी सहित खाद्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम की टीम शामिल रही।

Check Also
Close