Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_मेयर गजराज बिष्ट ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दी तीखी प्रतिक्रिया, कही यह बात

हल्द्वानी – नगर निगम हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह हमला मानवता पर सीधा हमला है।

और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए सख्त फैसले पाकिस्तान को सबक जरूर सिखाएंगे।

मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों के प्रति वह गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश इन परिवारों के साथ खड़ा है और आतंकवाद के खिलाफ हर नागरिक की भावनाएं एकजुट हैं। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने विश्वास जताया कि भारत सरकार की सख्त नीति के चलते इस तरह के हमले करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और आतंकवाद का खात्मा निश्चित है।

Check Also
Close