Monday 27/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहलकारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बानई दिल्ली में गूंजेगी पत्रकारों की आवाज,27-28 जुलाई को राष्ट्रीय महासम्मेलन में तय होगी भारतीय पत्रकारिता की नई दिशालखपति दीदी योजना से बदली पहाड़ की तकदीर-33 हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की नई पहचानमुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना-पौड़ी में 28 जुलाई से शुरू होंगे चयन ट्रायल,खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ानमेरी योजना बनेगी जन-जन तक विकास की दस्तक-हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारीटीएमयू के प्राकृतिक फेस पैक पेटेंट सेआएगा महिलाओं की सुंदरता में निखारचीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_यहां अवैध कब्जों के खिलाफ गरजा बुल्डोज़र,नगर निगम और प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी

हल्द्वानी – शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को बरेली रोड स्थित पुरानी कत्था फैक्ट्री फैक्ट्री के निकट 18 बीघा से अधिक नजूल भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया।

यह कार्रवाई एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट सहित निगमकर्मी मौजूद रहे। अभियान के दौरान जमीन पर वर्षों से बने अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद नगर निगम ने उक्त भूमि पर अपना स्वामित्व दर्शाते हुए चेतावनी बोर्ड भी लगा दिया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह जमीन नगर निगम की है और इसे अब नगर विकास के कार्यों में प्रयोग में लाया जाएगा। कहा कि यह कार्रवाई सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के विशेष अभियान का हिस्सा है और आगे भी इस तरह की कठोर कार्रवाइयां की जाएंगी। उन्होंने दोहराया कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन की इस सख्ती के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि शहर में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ अब सख्त रुख अपनाया गया है, जिससे भविष्य में ऐसी और भी कार्रवाइयों की संभावना बन गई है।

Check Also
Close