Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

नैनीताल_ एसोसिएशन की एकता और नियमों को बनाए रखना प्रत्येक अधिवक्ता का कर्तव्य

जिला बार की प्रथम आम बैठक में अधिवक्ताओं के हित में कई प्रस्ताव पारित

नैनीताल – जिला बार एसोसिएशन की प्रथम बैठक गुरुवार को प्रताप भैया सभागार में हुई, जिसमें अधिवक्ताओं के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया गया। बैठक की शुरुआत पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देकर हुई। अधिवक्ताओं ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की और सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

बैठक में अधिवक्ताओं के लिए पार्किंग चैंबर बनाने और वाहन पास संबंधी प्रस्तावों पर सहमति बनी। इस दौरान एक वरिष्ठ अधिवक्ता साथी की मौत के बावजूद कुछ अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य में भाग लेने पर असंतोष जताया। बार के सदस्यों ने इस असंवेदनशील रवैये की कड़ी निंदा की, जिस पर बार कार्यकारिणी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा और आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही। बार सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि एसोसिएशन की एकता और उसके नियमों का पालन करना प्रत्येक अधिवक्ता का नैतिक कर्तव्य है।

हम सभी को एकजुट होकर इन मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता जिला बार अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने की। इस दौरान सचिव दीपक रुवाली, मनीष मोहन जोशी, नीरज साह, ओंकार गोस्वामी, राजेंद्र कुमार पाठक, हरिशंकर कंसल, गिरीश खोलिया, राजेश चंदोला, ज्योति प्रकाश बोरा, अरुण बिष्ट, घनानंद बर्थवाल, राजेंद्र सिंह मेहरा, पंकज सिंह बिष्ट, शंकर चौहान, प्रीति साह, संजय सुयाल, राजेश त्रिपाठी, बलवंत सिंह थलाल, पंकज कुमार,

कैलाश ब्लुटिया, कैलाश जोशी, शरत साह, संजय त्रिपाठी, अनिल बिष्ट, नवीन पंत, प्रकाश पांडे, अशोक मौलेखी, गिरीश जोशी, अशोक जोशी आदि मौजूद रहे। नीलेश भट्ट, हरीश भट्ट, यशवन्त सिंह बिष्ट, अरुण बिष्ट, राजेश टंडन, अखिलेश साह, राजेंद्र परगाई, रितेश कुमार, दयाकिशन पोखरिया, गिरीश बहुखंडी, अखिल साह, अनिल हर्नवाल, सुभाष जोशी, कमल चिलवाल, शिवांशु जोशी, निखिल बिष्ट, भगवत जंतवाल, तरूण चंद्र, उमेश कांडपाल, नीरज गोस्वामी, दिग्विजय मेहरा, आनंद कनवाल, हितेश पाठक, यशपाल आर्य, नीरज कुमार निर्मल समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close