Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता
उत्तराखण्डकुमाऊँगढ़वालज़रा हटकेदेहरादून

उत्तराखंड_सीएम धामी ने किरायेदारों के सत्यापन और पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजनें के दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड – प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रभाव से वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को राज्य में चल रहे सत्यापन अभियान में तेजी लाने के साथ ही किराएदारों का सत्यापन न कराने वालों पर जुर्माना लगाने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गलत अभिलेखों के आधार पर सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लोगों की पहचान में तेजी लाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसे तत्काल हिरासत में लिया जाए।

साथ ही आम जनता को भी इस संबंध में जागरूक किया जाए। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया जाए ताकि आम जनता संबंधित नंबर पर सूचना साझा कर सके।

प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, आर.मीनाक्षी सुंदरम, डीजीपी दीपम सेठ, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी.अंशुमान, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी मौजूद रहे।

Check Also
Close