Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखंड

दुदबोली की पहल पर हुई कुमाउनी होली

समाचार शगुन उत्तराखंड 

….उत्तराखंडी लोकभाषाओं की चिनाण पछयाण के लिए समर्पित संस्था दुदबोली की पहल पर कुमाउनी होली कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में बातचीत रखते हुए प्रो गिरीश चंद्र पंत ने कहा कि कुमाउनी होली का अपना ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्त्व है। यह सर्दियों के अंत का और नए बुआई के मौसम की शुरुआत का भी प्रतीक है। कुमाऊं में यह बसंत पंचमी के दिन शुरू हो जाता है। हमारे होली के तीन प्रारूप हैं; बैठकी होली, खड़ी होली और महिला होली। इस होली में सिर्फ अबीर-गुलाल का टीका ही नहीं होता, वरन बैठकी होली और खड़ी होली गायन की शास्त्रीय परंपरा भी शामिल होती है। बसंत पंचमी के दिन से ही होल्यार प्रत्येक शाम घर-घर जाकर होली गाते हैं, और यह उत्सव लगभग २ महीनों तक चलता है।इस मौके पर शास्त्रीय बैठकी होली के वरिष्ठ होल्यार के सी त्रिपाठी और चित्रेश त्रिपाठी ने बैठकी होली गा उपस्थित समुदाय को भाव विभोर कर दिया।विशंभर दत्त पंत,गणेश पंत,निखिलेश उपाध्याय की टोली ने ए गे ग्यौनो में बालडी,होली ए गे, मेरु नानू नानू गोपाल मथुरा कसी रौलौ,कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा समेत अनेकानेक खड़ी होली गा होली का रंगमय वातावरण तैयार कर दिया।इस मौके पर प्रो गिरीश चंद्र पंत, डा.डीकेजोशी, निखिलेश उपाध्याय, नवेंदु मठपाल, केसी त्रिपाठी, गणेश पंत, सीपी खाती, नंदाबल्लभ पांडे, नवीन तिवारी, जेसी लोहनी, मंजू जोशी, बीना रावत, प्रभात ध्यानी, नवेंदु जोशी, जितेंद्र बिष्ट,गोपालदत्त रिखाड़ी, दिनेश जोशी, विशंभर दत्त पंत,  शम्भुदत्त तिवारी, केडी कोठारी, राजाराम विद्यार्थी, चित्रेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close