Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
उत्तराखंड

हाईस्कूल गणित प्रश्नपत्र समेत अन्य मुद्दों पर बोर्ड सचिव से मिले राजकीय शिक्षक

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बोर्ड कार्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर आज सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के शिष्टमंडल ने बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी से भेंट की। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने बोर्ड सचिव को प्रांतीय कार्यकारिणी की ओर से महामंत्री रमेश पैन्यूली हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जानकारी दी की हाई स्कूल के गणित के प्रश्न पत्र में प्रश्न वर्तमान पाठ्यक्रम से बाहर के हैं अतः छात्रों के हित में निर्णय लिया जाए । शिष्टमंडल ने बोर्ड सचिव से मांग की कि राजकीय इंटर कॉलेज बेंजरों पौड़ी गढ़वाल के केंद्र व्यवस्थापक दीनदयाल बिष्ट को आरोप मुक्त करते हुए यथावत प्रभारी प्रधानाचार्य का दायित्व बहाल किया जाए क्योंकि खंड शिक्षा अधिकारी विवेक पंवार द्वारा व्यक्तिगत पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर बोर्ड परीक्षाओं के दौरान प्रभार हटाया गया था। शिष्टमंडल ने बोर्ड सचिव के संज्ञान में लाया कि 17 मार्च से गृह परीक्षाएं परीक्षाएं आरंभ हो रही हैं साथ ही साथ 21 मार्च से बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन भी हो रहा है अतः परीक्षा संपन्न कराने में आ रही समस्याओं के मध्य जगह गृह परीक्षाफल 10 अप्रैल को घोषित करने की अनुमति की जाए। बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने जानकारी दी की हाई स्कूल के गणित प्रश्न पत्र में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न के बाबत विषय विशेषज्ञ से जांच करवाई जाएगी और परीक्षण के पश्चात ही छात्र हित में निर्णय लिया जाएगा। किसी भी छात्र का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा । बेंजरों पौड़ी गढ़वाल के केंद्र व्यवस्थापक दीनदयाल बिष्ट के प्रकरण पर सचिव ने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल को इस पूरी प्रकरण की जांच के का आदेश जारी कर दिया गया है मुख्य शिक्षा अधिकारी की जांच एवं आख्या के बाद ही किसी प्रकार की कार्यवाही की जाएगी। बेवजह किसी को भी परेशान नहीं किया जाएगा। सचिव ने बोर्ड परीक्षाओं के बाबत जानकारी दी की यह मामला निदेशक महोदय एवं बोर्ड के संज्ञान में है इस बाबत सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों से 3 मार्च को वार्ता की जा चुकी है परंतु अगर किसी भी मुख्य शिक्षा अधिकारी को किसी प्रकार की परेशानी हो रही हो या मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षा संपन्न कराने या मूल्यांकन संपन्न कराने को लेकर कोई समस्या हो रही हो तो वह अपने उच्चाधिकारियों से संपर्क करें। बोर्ड मूल्यांकन के बाबत सचिव ने कहा कि इस बाबत स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शिक्षकों को होने वाली हर समस्या का निराकरण किया जाएगा।शिष्टमंडल में प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल के अलावा ब्लाक मंत्री अनिल कड़ाकोटी, प्रभात सक्सेना, कृष्ण पाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close