Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
Haldwaniउत्तराखंड

हल्द्वानी में हुई जिला स्तर की सपनों की उड़ान प्रतियोगिता

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

समग्र शिक्षा अभियान के तत्वाधान में सीआरसी नगर क्षेत्र हल्द्वानी जेल रोड में आज 10 मार्च 2025 को जनपद स्तर की “सपनों की उड़ान प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद नैनीताल के आठ विकास खंडों के विजेता छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजराज सिंह बिष्ट महापौर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल, प्राचार्य डाइट सुरेश चंद्र आर्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। महापौर द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें नैसर्गिक वातावरण में स्वतंत्र रूप से अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए सपने देखने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों को तरासने में अध्यापकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है अतः अध्यापकों से विशेष अनुरोध है कि भारत का भविष्य तैयार करने के लिए निरंतर नवाचारी प्रयोग अपने शिक्षण में करते रहें। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समुदाय को विद्यालयों से जोड़ने का कार्य करते हैं। सामुदायिक सहभागिता से ही शिक्षण व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन और प्रासंगिक सुधार किए जाने संभव हैं। खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह ने कहा कि सपनों की उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों में उत्तम शैक्षिक माहौल एवं अपेक्षित शैक्षिक संप्राप्ति हेतु जन समुदाय को अभिप्रेरित करना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य है। बच्चों को सपने देखने के लिए प्रेरित करें , प्राचार्य डाइट द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि अपने सपनों की उड़ान को वास्तविकता में बदलने के लिए विद्यालयों के परिवेश में आदर्श शैक्षिक वातावरण का सृजन किया जाए। इस भूमिका के लिए शिक्षक को संवेदनशील एवं समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। आज के कार्यक्रम में प्राथमिक वर्ग और उच्च प्राथमिक वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। आज की प्रतियोगिताओं में सपनों के चित्र, सपनों की फैंसी ड्रेस, एकल काव्य पाठ ,सपनों की दौड़ ,आदर्श smc एवं लर्निंग टीचिंग स्टॉल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महानगर हल्द्वानी भाजपा अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय द्वारा भी बच्चों को संबोधित किया गया। उन्होंने कहा कि यह नन्हे मुन्ने बच्चे ही भारत का भविष्य है। भारत का भविष्य किसी फैक्ट्री या कारखाने में निर्मित नहीं हो रहा है बल्कि इन विद्यालयों की कक्षाओं में भारत का भविष्य पुष्पित- पल्लवित हो रहा है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्णायक के रूप में डॉ.विमल किशोर थपलियाल, डॉ संजय गुरुरानी, मदन मोहन जोशी, संतोष कुमार, रविंद्र तिवारी, सुमन बरगली अमित सनवाल, राजीव लॉरेंस, मुकुल जोशी, शाइस्ता अबरार, विद्या आर्य द्वारा निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी सहित सभी अतिथियों ने विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मोमेंटो और बैग वितरित किए। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य, गीता आर्य, रेखा टम्टा, विनीता मेहता, उमा कार्की, प्रेमा शैल, मुकुल जोशी, गिरजा शंकर, विनोद तिवारी ,कुसुम लता जलाल , दिव्या रावत, राजेंद्र बिष्ट आदि के द्वारा विशेष सहयोग किया गया।

यह हैं परिणाम 

प्राथमिक वर्ग में सपनों के चित्र प्रतियोगिता में टिंकी, राजकीय प्राइमरी विद्यालय लूगड़ (ओखल कांडा) द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया. उच्च प्राथमिक स्तर में डिंपल जोशी जूनियर हाई स्कूल लामाचौड़, हल्द्वानी द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। कविता पाठ में सोनाक्षी, राजकीय प्राइमरी विद्यालय पतलिया गांव, कोटाबाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर में राधिका कश्यप जूनियर हाई स्कूल मुखानी हल्द्वानी द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। फैंसी ड्रेस में राज की प्राइमरी विद्यालय उदय लालपुर हल्द्वानी के हेमचंद्र द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। उच्च प्राथमिक स्तर में सोनम जीना,जूनियर हाई स्कूल काकडी घाट रामगढ़ द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। सपनों की दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में राजकीय प्राइमरी विद्यालय चंद्रनगर रामनगर के छात्र ,अभि द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। उच्च प्राथमिक स्तर में दीपांशु बिष्ट राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हली, रामगढ़ द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

टीचिंग लर्निंग मटेरियल स्टॉल जूनियर हाई स्कूल विजयपुर कोटाबाग का सर्वोत्तम रहा।

आदर्श smc के रूप में राजकीय प्राइमरी विद्यालय गिनती गांव, कोटा बाग को प्रथम स्थान में चयनित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close