Saturday 13/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
30 सितम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–जिला समाज कल्याण अधिकारीविनसर महादेव विकास को मिली रफ्तार-चौथान क्षेत्र को सड़क व खेल मैदान की सौगातगढ़वाल मंडलायुक्त ने जिला विज्ञान संग्रहालय एवं रामलीला मैदान का किया निरीक्षणकोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था–जिलाधिकारीजरूरतमंद मेधावी बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करें–सीडीओमसूरी में मौसम ने ली करवट, बादलों और फुहारों ने बढ़ाई रौनकक्या अब ‘जाम वाली मसूरी’ बनेगी ‘स्मार्ट मसूरी’? पहाड़ों की सड़कों पर ई-रिक्शा ने पास किया पहला इम्तिहानकिंक्रेग से माल रोड तक दौड़े बैटरी चालित वाहन, सफल ट्रायल के बाद शटल सेवा की तैयारी तेजमसूरी में मतदाता सूची शुद्धिकरण में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ताजनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वृद्ध महिला को स्वयं पहुंचाया अस्पतालप्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का भव्य समापन सिंगल्स में चंद्रप्रकाश और डबल्स में पंकज-तस्लीम बने चैंपियन।
उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

यहां खून से खेली होली, गले‌ मिलने से मना किया तो मारी गोली, देखें वीडियो

समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड 

मुरादाबाद यूपी के कटघर थाना क्षेत्र में वीर शाह हजारी में होली खेलकर घर आए अक्षय गुप्ता पुत्र पंकज गुप्ता को मुहल्ले के चार युवकों ने घर से बुलाया था. इस बीच मुहल्ले का अभिषेक तमंचे से फायरिंग करते हुए आया था. गोली घर के बाहर खड़े अक्षय की जांघ में घुस गई। बताया जाता है कि अभिषेक उर्फ छोटू भाजपा के बूथ अध्यक्ष संजय कुमार आर्य से होली मिलने आया था। संजय ने गले मिलने से मना कर दिया था। इसी बात पर अभिषेक घर गया और तमंचा लेकर फायर करता हुआ आया। गोली अक्षय को लगने के बाद संजय ने उसे रोकना चाहा तो अभिषेक ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार कर दिए. क्षेत्रवासियों ने बताया कि अभिषेक दोनों को जख्मी करने के बाद तमंचा लहराते हुए भाग निकला. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना कटघर प्रभारी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की. घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. थाना प्रभारी ने बताया अक्षय को घर से बुलाया था और आपस में बातचीत कर रहे थे. इस बीच कोई बात हुई और अक्षय पर फायर कर दिया गया। अक्षय का कहना है कि उसे पता नहीं की क्यों गोली मारी गई। उसका किसी से विवाद नहीं है और कोई पुरानी रंजिश भी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close