Monday 27/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहलकारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बानई दिल्ली में गूंजेगी पत्रकारों की आवाज,27-28 जुलाई को राष्ट्रीय महासम्मेलन में तय होगी भारतीय पत्रकारिता की नई दिशालखपति दीदी योजना से बदली पहाड़ की तकदीर-33 हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की नई पहचानमुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना-पौड़ी में 28 जुलाई से शुरू होंगे चयन ट्रायल,खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ानमेरी योजना बनेगी जन-जन तक विकास की दस्तक-हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारीटीएमयू के प्राकृतिक फेस पैक पेटेंट सेआएगा महिलाओं की सुंदरता में निखारचीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Uncategorized

होली से पहले तीन घरों में मातम, महिला समेत तीन की मौत

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में होली से पहले तीन घरों में मातम पसर गया। रामपुर रोड पर दुकान चलाने वाले युवक व लालकुआं निवासी महिला ने खुदकुशी कर ली। गौलापार के युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिए हैं।
बीती शुक्रवार को राजीवनगर बंगाली कालोनी लालकुआं निवासी 48 वर्षीय मालती देवी पत्नी बाबू राम ने फांसी लगा ली। स्वजन उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल लाए। तब तक महिला की मौत हो गई थी। वहीं मूलरूप से बाजुठिया मुक्तेश्वर, रामगढ़ व हाल रामपुर रोड नियर दैनिक जागरण निवासी 33 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र रूप सिंह नेगी ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उन्हें एसटीएच ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंदन पेट्रोल पंप के पास चाय की दुकान चलाते थे। इधर, गौलापार निवासी 21 वर्षीय त्रिलोक सिंह बर्गली पुत्र मदन सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर त्रिलोक को उपचार के लिए एसटीएच लाया गया था। यहां पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close