Saturday 13/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
30 सितम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–जिला समाज कल्याण अधिकारीविनसर महादेव विकास को मिली रफ्तार-चौथान क्षेत्र को सड़क व खेल मैदान की सौगातगढ़वाल मंडलायुक्त ने जिला विज्ञान संग्रहालय एवं रामलीला मैदान का किया निरीक्षणकोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था–जिलाधिकारीजरूरतमंद मेधावी बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करें–सीडीओमसूरी में मौसम ने ली करवट, बादलों और फुहारों ने बढ़ाई रौनकक्या अब ‘जाम वाली मसूरी’ बनेगी ‘स्मार्ट मसूरी’? पहाड़ों की सड़कों पर ई-रिक्शा ने पास किया पहला इम्तिहानकिंक्रेग से माल रोड तक दौड़े बैटरी चालित वाहन, सफल ट्रायल के बाद शटल सेवा की तैयारी तेजमसूरी में मतदाता सूची शुद्धिकरण में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ताजनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वृद्ध महिला को स्वयं पहुंचाया अस्पतालप्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का भव्य समापन सिंगल्स में चंद्रप्रकाश और डबल्स में पंकज-तस्लीम बने चैंपियन।
Haldwani

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

श्री गौ रक्षा समिति द्वारा आयोजित आज के एक दिवसीय प्रतीक्षा कार्यक्रम में उपस्थित सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सर्व सहमति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि गौ माता को राष्ट्र माता बनाए जाने का संकल्प जो विश्व के सबसे बड़े धर्मगुरु भगवान श्री शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी द्वारा लिया गया है उस संकल्प को पूर्ण समर्थन देते हुए यह प्रण लिया जाता है कि जब तक गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित नहीं किया जाता अथवा जब तक भगवान शंकराचार्य स्वयं आदेश नहीं देते तब तक बुद्ध पार्क हल्द्वानी में यह प्रतीक्षा यात्रा क्रमिक रूप से निरंतर चलती रहेगी हम बुद्ध पार्क में बैठकर प्रतीक्षा करेंगे की या तो केंद्र सरकार गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करें अथवा भगवान शंकराचार्य जी स्वयं इस प्रतीक्षा कार्यक्रम को निरस्त करने का आदेश दें तभी इस कार्यक्रम को स्थगित किया जाएगा अन्यथा भविष्य में होने वाली गौ भक्तों की बैठक में प्रतीक्षा कार्यक्रम को उग्र आंदोलन में बदलने की रणनीति भी तैयार की जाएगी जिसमें धरना ,मौन व्रत, सरकारों एवं राजनीतिक दलों की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ तथा आमरण अनशन आदि की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा। समिति के संयोजक संतोष कबड़वाल ने बताया कि समिति का पंजीकरण भी किया जाएगा और समिति का विस्तार करते हुए प्रत्येक जिलों ब्लॉक एवं महानगरों में कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा सभी गौ भक्तों से आह्वान किया गया कि आंदोलन को समर्थन देते हुए प्रतिदिन बुद्ध पार्क में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस अवसर पर आचार्य नवीन कुमार कांडपाल, डिंपल पांडे , योगिता बनौला, पंडित गर्वित कांडपाल, हेमंत कुमार, हीरा सिंह कोरंगा, आर्येंद्र शर्मा, बंशीधर जोशी, गीता जोशी, प्रकाश भट्ट, सुरेश टम्टा, गंगा सिंह, हरपाल सिंह, मोहन चंद्र, भवानी दत्त कबड़वाल, शिरोमणि पंत, विशाल शर्मा, भुवन चंद जोशी, भगवत जोशी, यमुना दत्त बेलवाल, दयानंद बेनवाल, दीपक संभल, पहाड़ी आर्मी संगठन के अध्यक्ष हरीश रावत, विनोद शाही, पंडित मदन मोहन जोशी, फौजी भुवन पहाड़ी हिंदू , भगवंत सिंह राणा, कमलेश सिंह, पीयूष जोशी, हरीश पनेरु पूर्व दर्जा राज्य मंत्री, नारायण सिंह बर्गली, पवन रावत, तरुण कुमार ,प्रवीण आर्य, हरीश सिंह भंडारी, भानु कबड़वाल, पंकज नैनवाल, सागर भोज, मनोज कविदयाल, दुर्गादत्त कबड़वाल, उमेश राणा आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close