Friday 19/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर जगह-जगह लगी छबीलें, राहगीरों को मिला गर्मी से राहतशैल कला संस्था ने आनंदशाला शिविर की समीक्षा बैठक में आत्ममंथनस्थाई नियुक्ति देने सहित कई माँगों के संबंध में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष/ राज्यमंत्री श्री भगवत प्रसाद मकवाना को एक ज्ञापन सौंपाफिर दौड़ेगी ‘हिमालयन कार रैली’, उत्तराखंड के बर्फीले पहाड़ों से दुनिया को मिलेगा रोमांच का नया संदेशसीईआईआर ऐप बना मददगार, मसूरी पुलिस ने 55 हजार का गुम हुआ आईफोन-15 ढूंढकर महिला को लौटायाकम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान के तहत महिलाओं ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश – राज्यमंत्री भावना मेहराएसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में अपराध कर फरार आरोपियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा।कम तेल की थाली से स्वस्थ भारत का संकल्पभारतीय स्टेट बैंक द्वारा एसबीआई स्मार्ट एग्री कस्टमर मीट का आयोजन एसीबी (एग्रीकल्चर कमर्शियल ब्रांच), काशीपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है।
उत्तराखंड

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, दोनों गिरफ्तार

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र के मल्ली देवरिया में गेहूं के खेत में मृत मिले हरीश की मौत स्वाभाविक नहीं थी बल्कि उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसका मुंह दबाकर हत्या की थी। प्रेमी ने शव को कंधे पर लादकर गेहूं के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ग्राम मल्ली देवरिया निवासी हरीश 15 मार्च की रात घर से लापता हो गया था और 17 मार्च को घर के समीप गेहूं के खेत में उसका शव बरामद हुआ था। इसी दिन मृतक की पत्नी पारूल ने पति की गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी थी। बुधवार को मृतक के भाई शंकर ने कोतवाली में पारूल और उसके प्रेमी ठेकेदार रईस अहमद उर्फ बाबू निवासी सिरौली कलां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। उसका कहना था कि पारुल ने हरीश के गायब होने की बात किसी को नहीं बताई थी। रईस अहमद उर्फ बाबू का भाई के घर काफी आना-जाना था। रईस अहमद और पारुल के बीच अवैध संबंध हैं। 15 मार्च की रात उन्होंने रईस को अपने भाई के घर जाते देखा था। बृहस्पतिवार को एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि बुधवार को वार्ड नंबर एक मल्ली देवरिया में पारूल के घर पर दबिश दी गई थी। कमरे से पारूल और मो. रईस उर्फ बाबू निवासी वार्ड नंबर 20 इन्द्रानगर सैरिया मस्जिद के पास सिरोली कलां पुलभट्टा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने आपस में प्रेम प्रसंग होने और हरीश की हत्या करने की बात स्वीकारी थी। इस पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पारूल ने बताया था कि हरीश आए दिन उससे मारपीट करता था। हरीश से छुटकारा पाने के लिए उसने 15 मार्च को रईस को बुलाया था। यहां पर रईस ने हरीश के हाथ पैर पकड़े थे और पारूल ने तकिए से उसका मुंह दबा दिया था। हरीश की मौत होने के बाद रईस शव को कंधे में लादकर गेहूं के खेतों के बीच में फेंककर चला गया था। एसपी क्राइम ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तकिए के साथ ही दोनों अभियुक्तों का मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close