Sunday 31/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता
उत्तराखंड

यहां घर में सो रही महिला जिंदा जली

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर भामा गांव में आग लगने से घर में सो रही बीमार वृद्धा की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग से पांच तोला सोने के जेवरात, 50 हजार की नकदी सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। भामा गांव में किशन सिंह का तीन मंजिला मकान एकांत स्थान पर है। बीती सोमवार शाम को किशन सिंह पूजा में शामिल होने गया था। उसकी पत्नी कमला देवी घास काटने जंगल गई थी। घर में किशन सिंह की 75 वर्षीय बीमार मां अनुली देवी सो रही थी। इसी दौरान घर में आग लग गई। गांव की युवती उमा मेहरा ने शाम पांच बजे मकान से धुंआ उठता देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते घर की तीसरी मंजिल जल चुकी थी। कमरे से अनुली देवी का जला शव मिला। परिजनों के अनुसार आग लगने से 5 तोला सोना, 50,000 नगद और जरूरी कागजात नष्ट हो गए हैं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रधान प्रशासक मंगल सिंह की सूचना पर गंगोलीहाट थाना पुलिस और विद्युत विभाग के कर्मचारी गांव पहुंचे। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी गंगोलीहाट ले जाया गया। इस हादसे से किशन सिंह का परिवार गहरे सदमे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close