Wednesday 26/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल महिला कांस्टेबल का हाल जानासंस्कृत के जयघोष से गूंज उठा श्रीनगर-भव्य शोभायात्रा ने जगाया संस्कृति और संस्कारों का गौरवगढ़वाल विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर पौड़ी में उद्यमिता की पाठशाला-छात्रों ने सीखा आइडिया को कारोबार में बदलने का हुनरजयालगढ़ में भाजपा का बढ़ा कुनबा-विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में मातृशक्ति ने थामा भगवासंस्कृत शिक्षकों की समस्याओं पर गरजी आवाज,मानदेय वृद्धि से समान कार्य-समान वेतन तक उठी मजबूत मांगगौधामों की व्यवस्थाओं पर संयुक्त मजिस्ट्रेट की पैनी नजर,चारा-पानी से लेकर स्वास्थ्य जांच तक दिए सख्त निर्देशपैठाणी में उमड़ा मातृशक्ति का सैलाब-ऋतु खंडूड़ी और डॉ.धन सिंह रावत ने रक्षाबंधन पर दिया महिला सम्मान और सशक्तिकरण का संदेशदोगुना मुनाफे का झांसा देकर 3.30 करोड़ की ठगी,कथित डॉक्टर बहन गुजरात से गिरफ्तारएसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन अधिकारियों के साथ हुई बैठकमुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
उत्तराखंड

कुमाऊं में यहां नहर में बहे पिता-पुत्र के शव बरामद

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं के चंपावत जिले स्थित बनबसा में पांच दिन पहले पिता पुत्र नहर में बह गए थे। बनबसा के एनएचपीसी नहर किनारे स्थित मैदान में सीआइएसएफ के जवान योग कर रहे थे। इसी दौरान किसी बच्चे के चीखने की आवाज होने पर जवानों का ध्यान उस ओर गया। जवानों ने तभी एक व्यक्ति को नहर में कूदते देखा। कुछ ही देर में दोनों नहर के पानी में ओझल हो गए। मृतकों की पहचान भजनपुर निवासी 48 वर्षीय दोध राम पुत्र नन्हे लाल व उसके 10 वर्षीय बेटे सुख लाल के रूप में हुई। बनबसा थाना पुलिस ने  बताया कि बीते मंगलवार सुबह सात बजे दोनों के शव नहर के ऊपर उतराते दिखाई दिए। टनकपुर उप जिला अस्पताल में दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी मिली है कि मृतक का परिवार मूलरूप से पीलीभीत का रहने वाला है और वह वर्षों से भजनपुर में रहकर बटाई में जमीन कमाकर खेती करता था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close