Monday 15/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
दिल्ली में स्वर्गीय जसपाल राणा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें–अपर जिलाधिकारीसूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार–डॉ.धन सिंह रावतमानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें,संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें–प्रभारी मंत्री मदन कौशिकबीआरपी-सीआरपी कार्मिकों को गुमराह कर रहे कतिपय जनप्रतिनिधिअग्निसुरक्षा को लेकर फायर सर्विस अलर्ट मोड पर,होटलों व संस्थानों का किया व्यापक सुरक्षा ऑडिटसूबे के सहकारिता क्षेत्र में होंगे बड़े सुधार–डॉ.धन सिंह रावतब्लॉक प्रमुख संगठन उत्तराखंड की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित,अनिल भण्डारी बने प्रदेश प्रवक्ताबच्चों के विरुद्ध बढ़ती हिंसा एवं अपराध की घटनाएं अत्यंत चिंताजनक* : डॉ. गीता खन्नाप्रेस विज्ञप्तिमोटापा रोग निवारण शिविर के चतुर्थ दिवस पर बडी संख्या में साधक-साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया
उत्तराखंड

विजिलेंस ने 40 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो को दबोचा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी: सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीडीहाट तहसील, जनपद पिथौरागढ़ में तैनात कानूनगो नारायण सिंह करायत को 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सतर्कता अधिष्ठान को एक शिकायतकर्ता द्वारा टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दी गई थी, जिसमें बताया गया कि कानूनगो ने डीडीहाट तहसील वार्ड में बन रहे मकान का कार्य भूमि की नाप न होने के कारण रुकवा दिया है। इसके साथ ही, तोक छन्पट्टा क्षेत्र में प्रस्तावित भवन निर्माण से पहले भूमि की नाप के एवज में 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई। बातचीत के बाद आरोपी कानूनगो 40,000 रुपये में तैयार हो गया। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता अधिष्ठान, नैनीताल सेक्टर हल्द्वानी में तैनात निरीक्षक द्वारा जांच की गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में और निरीक्षक प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने 4 अप्रैल 2025 को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कानूनगो नारायण सिंह करायत को डीडीहाट तहसील परिसर स्थित उसके सरकारी आवास से रिश्वत की राशि स्वीकार करते समय गिरफ्तार किया। आरोपी वर्तमान में निकट जेएमके टाइल्स, मोहल्ला खोल्टा, जनपद अल्मोड़ा में निवास करता है, जबकि उसका मूल निवास ग्राम पजीना पट्टी शहरू, तहसील रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close