Tuesday 25/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गयारानीहाट-सिरोला में भाजपा को मिली मातृशक्ति की ताकत-70 से अधिक महिलाओं ने थामा कमल का दामनबुश कटर से गांवों की झाड़ियों का होगा सफाया-ग्रामीणों को मिली बड़ी राहतबूथ मजबूत तो संगठन मजबूत-भाजपा पौड़ी ने बनाई सशक्तिकरण की रणनीति,24 अगस्त से अभियान को धारप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म,श्रीनगर में तीन करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी-डॉ.धन सिंह रावतगढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों से नए विचारों को रोजगार में बदलने का आह्वानशराबियों के अड्डे पर महापौर की सख्ती-वार्ड 23 की ठेके वाली गली में पुलिस गश्त और सीसीटीवी से कसेगा शिकंजासीता सर्किट से संवरेगी पौड़ी की धार्मिक विरासत-78 लाख से शुरू होगा विकास का पहला चरणलाड़ली योजना से मेधावी बेटियों को मिला शिक्षा का संबल-पीएनबी ने चार छात्राओं को बांटी छात्रवृत्तिबेस अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत-वार्ड-वार्ड जाकर जाना हालचाल
Haldwaniउत्तराखंड

कठघरिया इंटर कालेज में वनाग्नि सुरक्षा संगोष्ठी, पौधे भी रोपे

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

पौध लगाते रिटायर रेंजर मदन बिष्ट।

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में राजकीय इंटर कालेज कठघरिया में वनों की अग्नि से सुरक्षा पर एक संगोष्ठी आयोजित हुई‌। जिसमें छात्रों को वनाग्नि के नुकसान एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही स्कूल परिसर में आंवला एवं मौलश्री के पौधे भी रोपित किए गए । १००८ हेड़ा खान महाराज राजकीय इंटर कालेज कठघरिया में शुक्रवार को आयोजित वनाग्नि सुरक्षा संगोष्ठी में सेवानिवृत्त रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने छात्रों का आह्वान किया कि वे वनों की अग्नि से बचाव हेतु आवश्यक सहयोग करें। साथ ही उन्होंने वनाग्नि नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, वन्यजीव संरक्षण,जल संरक्षण, मृदा संरक्षण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी,मदन बिष्ट ने छात्रों से कहा कि आप देश के भावी पीढ़ी हो, इसलिए अपने और अपने परिजनों के भविष्य के लिए प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग करते हुए हमेशा संरक्षण को ध्यान में रख कर कार्य करें, संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय ने छात्रों को कहा कि आज जो बात मदन बिष्ट ने आप लोगों को बताई हैं उस पर अमल किया जाना चाहिए। कार्यक्रम को शिक्षक सुभाष चन्द्र मंडल ने भी सम्बोधित किया, संगोष्ठी में एन एस एस के स्वयं सेवियों के साथ साथ लगभग एक सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया, कालेज के प्रधानाचार्य के साथ शिक्षकगण क्रमशः अनिल कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार भट्ट ने एस एस प्रभारी, सुभाष चन्द्र मंडल, देवकी काण्डपाल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close