Saturday 13/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
30 सितम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–जिला समाज कल्याण अधिकारीविनसर महादेव विकास को मिली रफ्तार-चौथान क्षेत्र को सड़क व खेल मैदान की सौगातगढ़वाल मंडलायुक्त ने जिला विज्ञान संग्रहालय एवं रामलीला मैदान का किया निरीक्षणकोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था–जिलाधिकारीजरूरतमंद मेधावी बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करें–सीडीओमसूरी में मौसम ने ली करवट, बादलों और फुहारों ने बढ़ाई रौनकक्या अब ‘जाम वाली मसूरी’ बनेगी ‘स्मार्ट मसूरी’? पहाड़ों की सड़कों पर ई-रिक्शा ने पास किया पहला इम्तिहानकिंक्रेग से माल रोड तक दौड़े बैटरी चालित वाहन, सफल ट्रायल के बाद शटल सेवा की तैयारी तेजमसूरी में मतदाता सूची शुद्धिकरण में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ताजनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वृद्ध महिला को स्वयं पहुंचाया अस्पतालप्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का भव्य समापन सिंगल्स में चंद्रप्रकाश और डबल्स में पंकज-तस्लीम बने चैंपियन।
Haldwaniउत्तराखंड

हल्द्वानी में यहां माता का दरबार सजाया, सुंदर झांकियों के साथ ही फूलों की होली खेली, छप्पन भोग लगाया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में महाराजा अग्रसेन युवा समिति की ओर से रामपुर रोड स्थित एक बैंकट हाल में मां दुर्गे का दरबार सजाया गया। इस मौके पर बरेली के कलाकारों ने मां का गुणगान कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही मनमोहक भजन, सुंदर झांकियां व फूलों की होली भी खेली गई। अलग अलग अग्रवाल परिवारों के द्वारा सामूहिक रुप से माता को छप्पन भोग भी चढ़ाए गए। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज और प्रसाद वितरण भी किया गया। युवा समिति के अध्यक्ष विपुल अग्रवाल ने बताया की महाराजा अग्रसेन युवा समिति हर वर्ष माता की चौकी का आयोजन करती है जिसमें सभी अग्रवाल परिवार बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री कनव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लव मित्तल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नीरज प्रभात गर्ग ,महामंत्री मनोज अग्रवाल, तरुण बंसल, तुषार मित्तल, शोभित अग्रवाल, अतिन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अमित गोयल, अभिषेक गर्ग, अभिनव अग्रवाल कुशाग्र अग्रवाल, दिव्यम अग्रवाल, डॉ.पंकज अग्रवाल, सुमित जैन, अंजलि अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, अर्चना मित्तल, नीतू अग्रवाल, रंजना अग्रवाल, दीपिंका अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, पायल गोयल, कोमल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close