Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Haldwaniउत्तराखंड

जलियांवाला कांड के शहीदों को याद कर बच्चों ने बाल फिल्म समारोह में किया प्रतिभाग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

जलियांवाला कांड के शहीदों को याद करते आज से पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज हल्दूचौड़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालक छात्रावास में दो दिवसीय बाल फिल्म समारोह की विधिवत शुरुआत हुई। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत 1857 के विद्रोह के अज़ीमुल्ला खां लिखित प्रयाण गीत हम हैं इसके मालिक हिंदुस्तान हमारा से हुई।

उसके बाद रचनात्मक शिक्षक मंडल के संयोजक नवेंदु मठपाल ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला कांड के नरसंहार को अंजाम दे अंग्रेजों ने सोचा वे भारतीय आजादी के आंदोलन को दबा देंगे, पर हुआ ठीक उल्टा, आंदोलन और तेज हो गया और क्रांतिकारी ऊधमसिंह ने डायर की हत्या कर भारतीय क्रांतिकारियों की ताकत और जज्बे को दिखला दिया। छात्रावास अधीक्षक डॉ हिमांशु पांडे ने कहा हमको अपने आजादी के शहीदों से प्रेरणा लेते हुए देश और समाज के लिए एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी होगी। इस दौरान बच्चों को जलियांवाला कांड दिवस पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। बच्चों ने वरिष्ठ चित्रकार प्रोनोवेश के दिशा निर्देशन में उस घटना से संबंधित चित्र भी बनाए। बाल फिल्म समारोह का दूसरा दिवस अर्थात कल 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनको केंद्रित कर फिल्म कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर मोहित मेवाड़ी, भास्कर सुयाल, धीरज कुमार, हिमांशु मिश्रा, दिव्यांशु, कमल, हर्षित, भूमिका, मीनाक्षी मिश्रा, चेष्टा जोशी, बॉबी कोरंगा आदि स्काउट गाइड एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close