Saturday 13/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
30 सितम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–जिला समाज कल्याण अधिकारीविनसर महादेव विकास को मिली रफ्तार-चौथान क्षेत्र को सड़क व खेल मैदान की सौगातगढ़वाल मंडलायुक्त ने जिला विज्ञान संग्रहालय एवं रामलीला मैदान का किया निरीक्षणकोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था–जिलाधिकारीजरूरतमंद मेधावी बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करें–सीडीओमसूरी में मौसम ने ली करवट, बादलों और फुहारों ने बढ़ाई रौनकक्या अब ‘जाम वाली मसूरी’ बनेगी ‘स्मार्ट मसूरी’? पहाड़ों की सड़कों पर ई-रिक्शा ने पास किया पहला इम्तिहानकिंक्रेग से माल रोड तक दौड़े बैटरी चालित वाहन, सफल ट्रायल के बाद शटल सेवा की तैयारी तेजमसूरी में मतदाता सूची शुद्धिकरण में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ताजनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वृद्ध महिला को स्वयं पहुंचाया अस्पतालप्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का भव्य समापन सिंगल्स में चंद्रप्रकाश और डबल्स में पंकज-तस्लीम बने चैंपियन।
Haldwaniउत्तराखंड

हल्द्वानी में लामाचौड़ समेत कई गांवों में पेयजल संकट, जल संस्थान पहुंचे ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के लामाचौड़ समेत अन्य गांवों में पानी की समस्या को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी एवं सद्भावना यूथ फाउंडेशन अध्यक्ष हेमू पडलिया के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने हल्द्वानी स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में एकत्र होकर पेयजल की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में पानी की क़िल्लत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, लोग पानी के टेंकरों से पानी ख़रीद कर आपूर्ति कर रहे है जल जीवन मिशन के तहत “हर घर नल हर घर जल” योजना आज तक पूर्ण रूप से संचालित नहीं हो पाई है जगह जगह रोडें तोड़ दी गई है हर तरफ़ गड्ढे बने हुए है जिनसे दुर्घटनाओं की संभावना बनी हुई है। यह भी बताया कि अगर १५ दिनों में यदि पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम सभी क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर भानू पड़लिया, संजय बिष्ट, नीरज जोशी, रोहित पड़लिया, मथुरादत्त सती, प्रद्युम्न तिवारी, नीरज हाबिल, वसीम अली आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close