Saturday 13/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
30 सितम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–जिला समाज कल्याण अधिकारीविनसर महादेव विकास को मिली रफ्तार-चौथान क्षेत्र को सड़क व खेल मैदान की सौगातगढ़वाल मंडलायुक्त ने जिला विज्ञान संग्रहालय एवं रामलीला मैदान का किया निरीक्षणकोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था–जिलाधिकारीजरूरतमंद मेधावी बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करें–सीडीओमसूरी में मौसम ने ली करवट, बादलों और फुहारों ने बढ़ाई रौनकक्या अब ‘जाम वाली मसूरी’ बनेगी ‘स्मार्ट मसूरी’? पहाड़ों की सड़कों पर ई-रिक्शा ने पास किया पहला इम्तिहानकिंक्रेग से माल रोड तक दौड़े बैटरी चालित वाहन, सफल ट्रायल के बाद शटल सेवा की तैयारी तेजमसूरी में मतदाता सूची शुद्धिकरण में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ताजनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वृद्ध महिला को स्वयं पहुंचाया अस्पतालप्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का भव्य समापन सिंगल्स में चंद्रप्रकाश और डबल्स में पंकज-तस्लीम बने चैंपियन।
Haldwaniउत्तराखंड

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि, शोक में इस व्यापार मंडल ने प्रांतीय बैठक स्थगित की

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने पहलगाम कश्मीर कायराना आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई। शोक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की आगामी 26 अप्रैल को हल्द्वानी नगर निगम सभागार में होने वाली प्रदेश कार्यकारणी की बैठक भी स्थगित करने का निर्णय लिया गया। हल्द्वानी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने पहलगाम कश्मीर में कायराना आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। आज बुधवार को प्रदेश कार्यालय गुरुनानक मार्केट हल्द्वानी में आयोजित शोक सभा में आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने इस कायराना हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जिम्मेदार लोगों को ऐसी सजा दी जाए भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो। कुंवर ने कहा शोक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की आगामी 26 अप्रैल को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में होने वाली प्रदेश कार्यकारणी की बैठक को निरस्त करने की घोषणा की। इस दौरान दो मिनट का मौन रख कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आफताब हुसैन, राजकुमार केसरवानी, अजय कृष्ण गोयल, एडवोकेट पंकज सुयाल, बृजमोहन सिजवाली, योगेश कांडपाल, वीरेंद्र रौतेला, आफताब आलम, दीपक रौतेला, मदन मोहन तिवारी, संतोष गौड़, रजत पंत, भावेश भट्ट, अजय मेहरा, महेंद्र जंतवाल आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close