Saturday 13/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
30 सितम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–जिला समाज कल्याण अधिकारीविनसर महादेव विकास को मिली रफ्तार-चौथान क्षेत्र को सड़क व खेल मैदान की सौगातगढ़वाल मंडलायुक्त ने जिला विज्ञान संग्रहालय एवं रामलीला मैदान का किया निरीक्षणकोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था–जिलाधिकारीजरूरतमंद मेधावी बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करें–सीडीओमसूरी में मौसम ने ली करवट, बादलों और फुहारों ने बढ़ाई रौनकक्या अब ‘जाम वाली मसूरी’ बनेगी ‘स्मार्ट मसूरी’? पहाड़ों की सड़कों पर ई-रिक्शा ने पास किया पहला इम्तिहानकिंक्रेग से माल रोड तक दौड़े बैटरी चालित वाहन, सफल ट्रायल के बाद शटल सेवा की तैयारी तेजमसूरी में मतदाता सूची शुद्धिकरण में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ताजनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वृद्ध महिला को स्वयं पहुंचाया अस्पतालप्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का भव्य समापन सिंगल्स में चंद्रप्रकाश और डबल्स में पंकज-तस्लीम बने चैंपियन।
Haldwaniउत्तराखंड

हल्द्वानी के इस मशहूर रेस्टोरेंट में दो पक्षों में मारपीट, सड़क पर हुई अराजकता, पुलिस ने किए चिह्नित

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

नैनीताल जिले में हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित रेस्टोरेंट में बैठे गप्पे मार रहे दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले एक ने दूसरे को पीटा और फिर दूसरे ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया। जिसके बाद भरी दोपहर रामपुर रोड पर बीच सड़क जमकर जूतमपैजार हुई। इस दौरान सड़क पर जाम लगा गया और इस बेफिक्र युवक बीच सड़क गुंडई करते रहे। यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। रामपुर रोड पर वन विभाग की संपत्ति के पास ही सामने चाय भाईचारा नाम से रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट में काम करने वालों ने बताया कि कुछ युवक उनके यहां नियमित आते हैं। शनिवार को भी यह आए थे और किसी बात को लेकर उनका झगड़ा गया। रेस्टोरेंट के अंदर ही युवकों ने मिलकर अपने एक साथ को बुरी तरह पीट डाला। पिटा युवक वहां से भाग खड़ा हुआ और अपने दोस्तों को फोन कर दिया। इस बीच सड़क पर यातायात बाधित हो चुका था। कुछ ही देर में भागा युवक अपने साथियों से साथ वापस पहुंचा और फिर बीच सड़क मार-कुटाई शुरू हो गई। सड़क पर भगदड़ मच गई। मारपीट करते युवक गलियों से होते हुए फरार हो गए। कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले में कई युवकों की शिनाख्त कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close