Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
उत्तराखंड

कुमाऊं में यहां पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, यह है वजह

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर की गल्ला मंडी में सोमवार 28 अप्रैल की तड़के दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। गल्ला मंडी में लुधियाना एग्रो ट्रेडर्स को लेकर दुकान स्वामी गुरमेज सिंह निवासी ईश्वर कॉलोनी और मॉडल कॉलोनी निवासी दिनेश सलूजा और अवधेश सलूजा के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार की तड़के दिनेश पक्ष के लोग जेसीबी लेकर दुकान पर कब्जा करने पहुंच गए थे। दुकान पर लगे सीसीटीवी से मामले की जानकारी के बाद गुरमेज अपने बेटे हनी और मनप्रीत के साथ दुकान पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि दुकान के पास आते ही कब्जा कर रहे लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। घटना में गुरमेज (60) के पैर और मनप्रीत (26) के सीने में गोली लगी। हनी ने भागकर जान बचाई। इससे वहां हड़कंप मच गया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और मामले की जानकारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close