Saturday 13/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
30 सितम्बर तक कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन–जिला समाज कल्याण अधिकारीविनसर महादेव विकास को मिली रफ्तार-चौथान क्षेत्र को सड़क व खेल मैदान की सौगातगढ़वाल मंडलायुक्त ने जिला विज्ञान संग्रहालय एवं रामलीला मैदान का किया निरीक्षणकोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था–जिलाधिकारीजरूरतमंद मेधावी बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करें–सीडीओमसूरी में मौसम ने ली करवट, बादलों और फुहारों ने बढ़ाई रौनकक्या अब ‘जाम वाली मसूरी’ बनेगी ‘स्मार्ट मसूरी’? पहाड़ों की सड़कों पर ई-रिक्शा ने पास किया पहला इम्तिहानकिंक्रेग से माल रोड तक दौड़े बैटरी चालित वाहन, सफल ट्रायल के बाद शटल सेवा की तैयारी तेजमसूरी में मतदाता सूची शुद्धिकरण में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक सक्रिय हुए कार्यकर्ताजनसेवा की मिसाल: पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने वृद्ध महिला को स्वयं पहुंचाया अस्पतालप्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का भव्य समापन सिंगल्स में चंद्रप्रकाश और डबल्स में पंकज-तस्लीम बने चैंपियन।
Haldwaniउत्तराखंड

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने नैनीताल की घटना की निंदा करते हुए अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल में हुई दुष्कर्म की घटना निन्दनीय है। जिला प्रशासन सत्यापन अभियान में तेजी लाए और समाज विरोधी तथा गैर कानूनी कार्य करने वालों पर नजर रखी जाय। यह बात प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियोंने कही।

व्यापार मंडल ने नैनीताल में हुई दुष्कर्म की घटना की भर्त्सना की है। संगठन के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की घटना शर्मसार करने वाली है इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है इसलिए अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और ऐसे अपराधियों की मदद करने वाले लोगों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि सत्यापन अभियान में तेजी लाई जाए जिससे अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी। साथ ही साथ जो व्यक्ति या व्यापारी स्वयं से सत्यापन में प्रशासन को सहयोग करता है, उसे सरलता से सत्यापन मुहैया करवाया जाय। जिला प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित करे जो समाज विरोधी और गैर कानूनी कार्यों में लिप्त हैं क्योंकि यही लोग समाज के लिए खतरा साबित होते हे और विकास में अवरोधक बनते हैं। घटना की निंदा करने वालों में प्रदेश संयोजक धर्म यादव, प्रदेश सह संयोजक देवेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, पूरन लाल साह, रिषभ पाठक, राकेश टीटू, शकील अहमद, राजेन्द्र मुन्ना, अस्मित गुजराल, चमन गुप्ता, रामप्रसाद कश्यप, नुसरत सिद्दीकी,  संजय वर्मा अमरजीत सिंह, नितिन दुआ, कुंदन रावत, अशोक वार्ष्णेय, धरमू बॉस, राजीव शर्मा, दिनेश गुप्ता, हितेश कांडपाल, अजय राठौर आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close