Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता
Haldwaniउत्तराखंड

पुलिस के सत्यापन अभियान में मकान मालिकों पर कार्रवाई, 10-10 हजार के चालान काटे

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में ऑपरेशन सैनिटाइज अभियान के अंतर्गत सत्यापन कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में थाना काठगोदाम क्षेत्र और पुलिस अधीक्षक क्राइम जगदीश चंद्र के नेतृत्व में नैनीताल क्षेत्र में सूखाताल, पॉपुलर कंपाउंड, चार्ट एंड लॉ आदि स्थानों में बाहरी व्यक्तियों का वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 180 व्यक्तियों की चेकिंग की गई, और 40 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच मकान मालिकों/ठेकेदारों का 10-10 हजार रुपए का कोर्ट चालान किए गया। 21 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए तीन हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। थाना मल्लीताल में कार्यवाही के दौरान चार मकान मालिकों पर 10-10 हजार का कोर्ट चालान किया गया। और 26 घरों का सत्यापन के साथ 15 लोगों का सत्यापन किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य थाना क्षेत्रों में भी लगातार सत्यापन अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। नैनीताल पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे किरायेदारों, मजदूरों व बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं ताकि अपराध नियंत्रण में सहयोग मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close