Tuesday 25/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गयारानीहाट-सिरोला में भाजपा को मिली मातृशक्ति की ताकत-70 से अधिक महिलाओं ने थामा कमल का दामनबुश कटर से गांवों की झाड़ियों का होगा सफाया-ग्रामीणों को मिली बड़ी राहतबूथ मजबूत तो संगठन मजबूत-भाजपा पौड़ी ने बनाई सशक्तिकरण की रणनीति,24 अगस्त से अभियान को धारप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म,श्रीनगर में तीन करोड़ की लागत से बनेगी अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी-डॉ.धन सिंह रावतगढ़वाल विश्वविद्यालय में गूंजी नवाचार और उद्यमिता की नई सोच-विद्यार्थियों से नए विचारों को रोजगार में बदलने का आह्वानशराबियों के अड्डे पर महापौर की सख्ती-वार्ड 23 की ठेके वाली गली में पुलिस गश्त और सीसीटीवी से कसेगा शिकंजासीता सर्किट से संवरेगी पौड़ी की धार्मिक विरासत-78 लाख से शुरू होगा विकास का पहला चरणलाड़ली योजना से मेधावी बेटियों को मिला शिक्षा का संबल-पीएनबी ने चार छात्राओं को बांटी छात्रवृत्तिबेस अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत-वार्ड-वार्ड जाकर जाना हालचाल
उत्तराखंड

यहां कद्दावर पूर्व मंत्री के भतीजे की कार पर हमला, देखें वीडियो

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के केलाखेड़ा गांव बिजपुरी में गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के भतीजे की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। जिसमें विधायक के भतीजे को चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही विधायक अरविंद पांडे के भाई अमर पांडे सहित भाजपाई थाने पहुंचे।
केलाखेड़ा थाने में बुधवार रात को विद्या ज्योति कॉलेज निवासी अजय डबास ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कि वह अमरजीत पांडे के पुत्र अंकित पांडेय और ड्राइवर अलीम के साथ कार में सवार होकर कॉलेज स्थित अपने आवास पर आए। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले भाई और उसकी बहन ने अपने घर की छत से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से पथराव कर हमला कर दिया। जिससे गाड़ी के शीशे को टूट गये। कार में सवार बैठा विधायक का भतीजा अंकित पांडेय चोटिल हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। खबर मिलते ही विधायक के भाई अमर पांडेय सहित भाजपा कार्यकर्ताओ का थाने पर जमावड़ा लगा गया। पुलिस ने विधायक अरविंद पांडेय के चोटिल भतीजे अंकित पांडेय को मेडिकल करने के लिए बाजपुर उप जिला चिकित्सालय भेज दिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close