Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Haldwaniउत्तराखंड

देवभूमि उधोग व्यापार मंडल ने भारतीय सेना को पूर्ण समर्थन देने का लिया संकल्प, मेयर समेत दायित्वधारियों को किया सम्मानित

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में देश की तीनों सेनाओं व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार को पूरा समर्थन देने का संकल्प लिया। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में मेयर गजराज बिष्ट सहित दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,सुरेश भट्ट,दीपक मेहरा,रेनू अधिकारी,नवीन वर्मा ने भी शिरकत की। नगर निगम हल्द्वानी के सभागार में शनिवार को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने नवनिर्वाचित मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित सभी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्रियों का सामूहिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट, उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार डब्बू,दर्जा प्राप्त मंत्री सुरेश भट्ट,दीपक मेहरा, रेनू अधिकारी,नवीन वर्मा का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर एक संकल्प पत्र पढ़ा गया जिसमें पहलगांव मैं कायराना आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की,और संकल्प पत्र मैं आतंकियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के लिए तीनों सेनाओं व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार को पूरा समर्थन देने की बात कही। कहा कि हम तन मन धन से भारत की सेनाओं व सरकार के साथ खड़े हैं। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर की अध्यक्षता मैं चले इस कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर अनिल डब्बू , सुरेश भट्ट,दीपक मेहरा, रेनू अधिकारी, नवीन वर्मा,ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा लगातार की जा रही आतंकी गतिविधियों के खिलाफ सेना एवं प्रधानमंत्री ने जो कार्यवाही की है हम पुरजोर इसका समर्थन करते है,सभी वक्ताओं ने एक स्वर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि देश की सेनाएं मजबूती से इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है,पूरा देश सेना एवं सरकार के साथ खड़ा है। इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए हुकम सिंह कुंवर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारा संगठन हमेशा देश एवं समाज के लिए काम करता रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल,संरक्षक मंडल सदस्य पृथ्वी पाल रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट,प्रदेश महामंत्री राज कुमार केसरवानी,महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल,डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट,आफताब हुसैन ,एडवोकेट पंकज सुयाल, बृजमोहन सिजवाली,हिमांशु मेर, कृष्ण कुमार आगरी, माधो सिंह,अविनाश गुप्ता,विनय चौहान,विपिन कांडपाल,रमेश चंद्र उपाध्याय,प्रितम सिंह जीना,राकेश बेलवाल,हरीश पाल,दीपक शाह,प्रदीप राय,केदार पलड़िया,योगेश कांडपाल,उमेश बेलवाल,रवि गुप्ता,दया किशन शर्मा,श्याम सिंह नेगी, रजत पंत सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close