Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Haldwaniउत्तराखंड

हल्द्वानी में यहां कपड़ों के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में ठंडी सड़क पर स्थित रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से आस पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार ठंडी सड़क स्थित लेडीज रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शोरूम स्वामी कामनी के अनुसार सुबह लगभग 6:18 पर उनको फोन पर शोरूम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। आसपास के लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से शोरूम को भारी नुकसान पहुंचा है। दुकान स्वामी द्वारा लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृश्य आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें और धुआं देख आसपास के दुकानदारों और लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी, जिससे समय रहते राहत कार्य शुरू हो सका। प्रशासन ने नुकसान का आंकलन करने और आग के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close