Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
शिक्षक भविष्य निर्माता होता है – डॉ स्वामी चंद्रामसूरी शरदोत्सव का न्योता लेकर सीएम धामी से मिले गणेश जोशी और मीरा सकलानीलंबे अंतराल बाद लौट रहा मसूरी का ऐतिहासिक शरदोत्सव, मुख्यमंत्री नेहै आयोजन में पहुंचने का दिया भरोसा पहाड़ों की रानी मसूरी में लंबे समय बाद होने जा रहे ऐतिहासिक शरदोत्सव 2026 को लेकर शहर में उत्साह बढ़ने लगा है। शरदोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारियों के बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें शरदोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन में पहुंचने का भरोसा दिया। शरदोत्सव को मसूरी की पुरानी सांस्कृतिक पहचान से जोड़कर देखा जा रहा है। लंबे समय से बंद पड़े इस आयोजन की दोबारा शुरुआत से स्थानीय कलाकारों, युवाओं, व्यापारियों और नागरिकों में उत्साह है। आयोजन के माध्यम से मसूरी की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय कला और प्रतिभाओं को मंच देने की तैयारी की जा रही है।मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने मसूरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने सड़क, पेयजल, पर्यटन विकास, रोजगार और युवाओं से जुड़े विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। हालांकि मुलाकात का प्रमुख केंद्र शरदोत्सव रहा और मुख्यमंत्री को आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। शरदोत्सव के आयोजन को लेकर शहर में विभिन्न समितियों के गठन और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थानीय कलाकारों और अन्य प्रतिभाओं को अवसर देने की तैयारी है। इससे मसूरी के पर्यटन सीजन में भी नई गतिविधियां जुड़ने की उम्मीद है। मुलाकात में सभासद कुशाल सिंह राणा, जसबीर कौर, प्रदेश संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक राजेंद्र रावत, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।मसूरी में रेलवे की जमीन पर कब्जे को लेकर मसूरी झड़ीपानी में कार्रवाई, 31 मकानों पर नोटिस चस्पा संपदा अधिकारी के बेदखली आदेश के बाद उत्तर रेलवे की टीम पहुंची, भारी पुलिस बल रहा तैनात झड़ीपानी क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर कथित अतिक्रमण को लेकर उत्तर रेलवे ने कार्रवाई तेज कर दी है। संपदा अधिकारी की अदालत से बेदखली आदेश जारी होने के बाद सोमवार को उत्तर रेलवे के अधिकारियों की टीम भारी पुलिस बल के साथ झड़ीपानी पहुंची। टीम ने रेलवे की भूमि पर बने 31 मकानों पर नोटिस चस्पा किए। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी तरह के विरोध की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।उत्तर रेलवे की ओर से जारी संपदा अधिकारी के आदेश के अनुसार झड़ीपानी स्थित ओक ग्रोव स्कूल के समीप रेलवे की करीब 100 वर्ग मीटर भूमि पर जगमोहन उर्फ सांझ कैफे पुत्र दर्शन लाल द्वारा अनधिकृत कब्जा किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम, 1971 के तहत कार्रवाई शुरू की गई थी।रेलवे अधिकारियों के अनुसार संपदा अधिकारी की अदालत ने पूरे मामले में रेलवे की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों और पक्ष को देखने के बाद कब्जे को अनधिकृत माना है। आदेश में प्रतिवादी को 15 दिन के भीतर रेलवे की भूमि से कब्जा हटाकर रेलवे को भूमि सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का पालन नहीं होने की स्थिति में रेलवे प्रशासन को नियमानुसार बलपूर्वक बेदखली की कार्रवाई करने तथा कार्रवाई में आने वाला खर्च वसूल करने का अधिकार भी दिया गया है।रेलवे ने तीन पुराने विक्रय अभिलेखों का दिया हवालारेलवे की ओर से संपदा अधिकारी की अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा गया कि संबंधित भूमि रेलवे की है और इसके समर्थन में रेलवे के पास पुराने विक्रय अभिलेख मौजूद हैं। रेलवे ने अपने जवाब में 21 अप्रैल 1886, 28 दिसंबर 1895 तथा वर्ष 1920-21 के अभिलेखों का हवाला देते हुए भूमि पर रेलवे का अधिकार बताया है। रेलवे का कहना है कि इन दस्तावेजों से संबंधित प्रतियां भी वाद पत्रावली में प्रस्तुत की गई हैं।रेलवे अधिकारियों ने प्रतिवादी के उस दावे को भी स्वीकार नहीं किया, जिसमें भूमि को निजी संपत्ति बताया गया था। रेलवे के अनुसार प्रतिवादी की ओर से भूमि के स्वामित्व को प्रमाणित करने वाला ऐसा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे संबंधित 100 वर्ग मीटर भूमि पर उसका मालिकाना हक साबित हो सके।हाई कोर्ट के आदेश का भी दिया हवालामामले में प्रतिवादी की ओर से वर्ष 1940 के सीमांकन, राजस्व विभाग की रिपोर्ट और उत्तराखंड हाई कोर्ट में दाखिल रिट याचिकाओं का हवाला दिया गया था। प्रतिवादी ने दावा किया था कि राजस्व विभाग की सीमांकन कार्रवाई में संबंधित भूमि रेलवे की नहीं पाई गई। वहीं रेलवे ने संपदा अधिकारी की कार्यवाही में कहा कि हाई कोर्ट ने पूर्व में रेलवे की नोटिस संबंधी कार्यवाही को प्रक्रिया संबंधी आधार पर निरस्त किया था, लेकिन रेलवे को कानून के अनुसार कार्रवाई करने से नहीं रोका गया था। इसी आधार पर रेलवे ने संपदा अधिकारी के समक्ष नए सिरे से कार्रवाई की।पुलिस बल की मौजूदगी में चस्पा हुए नोटिससोमवार को उत्तर रेलवे के अधिकारियों और रेलवे पुलिस की टीम झड़ीपानी पहुंची। कार्रवाई को देखते हुए मसूरी पुलिस की ओर से भी भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। मसूरी कोतवाल नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली।आषु षर्मा सिनियर सेक्षन इंजीनियर रेलवे देहरादून ने बताया कि नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई संपदा अधिकारी के आदेश के अनुपालन में की गई है। अधिकारियों के मुताबिक आगे की कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद झड़ीपानी क्षेत्र में रेलवे और स्थानीय लोगों के बीच जमीन के स्वामित्व और सीमांकन को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वही स्थानीय लोगों ने कहा वह कई दशकों से यहां पर रह रह है और उनके द्वारा भूमि को खरीद कर मकान बनाया है वह नगर पालिका परिषद में भी दाखिल खारिज हो रखा हे ऐसे में रेलवे के अधिकारी आये दिन रेलवे की संपत्ति बताकर उनके मकानों में नोटिस लगा रहे है जिससे उनका मानसिक उत्पीड़न भी हा रहा है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा रेलवे बोर्ड से उनकी सम्पति के कागजात दिखाने को कहा गया वह रेलवे के अधिकारी कागज नहीं दिखा रहे है। उन्होंने कहा वह सक्षम न्यायालय में पूरे मामले को लेकर जायेगे। इस मौके पर मसूरी कोतवाल नरेन्द्र सिंह, एसएसआई सतेन्द्र भाटी सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद था।प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर करनपुर में जलाए हजारों दीप, हलवा प्रसाद का हुआ वितरणमजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा : मुख्यमंत्रीसितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ वारंटी अभियुक्त गिरफ्तारउत्तम संयम धर्म के दिन धूप की सुगंध से महका टीएमयू परिसरसितारगंज।  उप जिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम प्रधानों के लिए एक आवश्यक बैठक एवं संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों को क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करते हुए इसके लक्षण, बचाव एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं इस मौके पर उपस्थित चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि अस्पताल में ग्राम प्रधानों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्हें क्षय रोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षण के माध्यम से बताया गया कि यदि किसी ग्राम सभा या आसपास के क्षेत्र में कोई व्यक्ति क्षय रोग से ग्रसित पाया जाता है, तो उसकी पहचान, जांच एवं उपचार के लिए किस प्रकार स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित किया जा सकता है उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में क्षय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों ग्राम प्रधानों सहित उप जिला चिकित्सालय का स्टाफ भी मौजूद रहा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में क्षय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाना रहा।प्रदेश को खेलभूमि के रूप में विकसित कर रही धामी सरकारः विकास शर्माकिच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्क
उत्तराखंड

भारतीय सेना के सम्मान में यहां निकाली तिरंगा यात्रा

समाचार शगुन उत्तराखंड 

शत्रु देश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाली भारतीय सेना के सम्मान में ’राष्ट्रीय चेतना मंच’ ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार ’भारतीय सेना सम्मान तिरंगा यात्रा’ रुद्रपुर के प्रमुख मार्गो से निकली व जन जागरण करने के उद्देश्य से भारतीय सेना के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। ठुकराल ने बताया कि भारत की सेना का मनोबल बढ़ाने हेतु प्रत्येक भारतीय नागरिकों को राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर आगे आना चाहिए व सीमा पर तैनात व बहादुरी से, पूरी ताकत से मुकाबला करने वाले सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने हेतु राष्ट्रीय कार्यक्रम करने चाहिए। ठुकराल ने कहा कि शत्रु देश पाकिस्तान से पूर्व के युद्धों से अनुभव व सबक लेकर भारतीय थल, वायु व जल सेना पूरे प्राण प्रण से पाकिस्तान की सेना व पाक परीक्षित आतंकियों के दांत खट्टे कर रही है। रुद्रपुर के गांधी पार्क से प्रारंभ सेना को समर्पित ’सेना सम्मान तिरंगा यात्रा’ बाटा चौक, मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, शिवाजी चौक, पंच मंदिर, गुड मंडी, विधवानी मार्केट, अंबेडकर जी की मूर्ति के सामने से होते हुए महाराजा रणजीत सिंह पार्क में पूर्ण हुई। यात्रा में सैकड़ो नागरिकों के हाथ में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता व भारतीय सैन्य शक्ति के पक्ष में जमकर नारेबाजी की विपरीत परिस्थितियों में भी भारतीय सेना अपने पराक्रम व अदम्य साहस से शत्रु का पूरी बहादुरी से निर्भय होकर मुकाबला कर रही है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय चेतना मंच के अध्यक्ष संजय ठुकराल, वार्ड नंबर 35 पार्षद गोविंद राय, हरविंदर सिंह हरजी,विजय फुटेला, ज्ञानी सुरेन सिंह, विजय बाजपेई, गोपी सागर, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, वार्ड नंबर 30 पार्षद गौरव खुराना, वार्ड नंबर 36 पार्षद जितेश शर्मा, वार्ड नंबर 29 पार्षद बाबू खान, वार्ड नंबर 34 पार्षद इंद्रजीत सिंह, वार्ड नंबर 20 पार्षद परवेज कुरैशी, जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसरी, सुनील चूघ ,शिवकुमार शिबू, राजू गुप्ता, गगन ग्रोवर, राजवीर सिंह विर्क, त्रिलोचन सिंह, वीपी शर्मा, सुल्तान सिंह पूर्व पार्षद रमेश कालड़ा, सुरेंद्र सिंह सरजू, अनुज पाठक,अजय नारायण सिंह , विजय बाजपेई, अखिलेश सिंह,गौरव कुशवाहा, विक्की सैनी, योगी सेना के प्रदेश अध्यक्ष एस. पी. भारद्वाज, मनोज पांडे, सुरेश भारती, किरण पाल सिंह, कमल चूघ ,सतनाम सिंह मक्कड़ बंटी, अमित कोली, राजू सागर, अरशद खान, प्रदीप त्यागी, पंकज सुखीजा, कुशल अग्रवाल, रोहित खुराना, बॉबी टुटेजा, मनीष ठुकराल, राहुल सरीन, आदित्य आहूजा, जतिन छाबड़ा, अमनदीप सिंह, राजीव छाबड़ा, ट्रांजिट कैम्प व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, विकास बंसल, विनीत सोलंकी, आनंद शर्मा, जोगिंदर सिंह ,सुमित गुप्ता, मनोज चौहान, जितेंद्र गुप्ता, प्रियांशु सिंह, कल्लू सिंह, गोविंद कुमार, सुनील जड़वानी, चोखेलाल गंगवार, सोनू राठौर, मनोज गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, शिव छाबड़ा, विराट आर्या, चमन सागर, हरीश ग्रोवर, मुकुल सक्सेना, चौधरी जितेंद्र, शत्रुघ्न, कमलेश राणा, क्रांति कोली, ललित सिंह बिष्ट, रामकुमार गुप्ता, चंदा सागर, अंकित चंद्रा, सोनू चौहान, वेदराम राठौर, अजय कुमार, भुवन गुप्ता, राकेश सिंह, अमित गोड, राजू सागर, रोहित कोली, दिनेश कोली, सोमपाल सागर, सुरेश भारती, संजू सागर, अशोक रस्तोगी, राजेश सक्सेना, ललित सक्सेना, सोनू ,विक्की, नरेश, झंकार सिंह, पीयूष सती, गोकुल बिष्ट, प्रशांत, सचिन, ओमपाल, राहुल, छोटे, चंदन, सुनील सक्सैना, सोमपाल राठौर, कृष्ण दीपक गुगलानी, पुष्पेंद्र, सुरेश मदान ,रामवीर, प्रेमपाल गंगवार, राजू गंगवार, आकाश, देवरत्न गंगवार, संतोष गुप्ता, लोकपाल गंगवार, सी.पी. गंगवार, राकेश कुमार गंगवार, अरविंद जैन, मुकीम कुरैशी, एसके जोहरी, विपिन राजपूत, सनी जौहरी, पवन राठौड़, सोनू ठाकुर, बिट्टू कोली, सुरेश कोली, रोहित कोली, प्रीति साना, मोनिका डाली, अजय पाल, फैज खान, डॉ. सोनू खान, अनु, अशोक यादव, पंकज दास गुप्ता, नरेंद्र यादव ,महाराज सिंह, बर्जन मंडल केरु, जितेंद्र सिंह गुर्जर, अमित राठौर, उमाशंकर, अनीश कुमार, सोमू सागर, रमेश मंडल, डॉ. मासी राम, प्रकाश नैनवाल, राकेश सिंह, प्रदीप यादव, रमेश मंडल, प्रेम राजपूत, बॉबी कोहली, सोहित यादव, हरीश मालिक, दीपक, लीलाम्बर, बाबू मंसूरी, जुनैद खान, आसिफ, रिजवान, फरीद मंसूरी, नन्हे, इदरीस, अफजल, कमर खान, असगर रजा, मुकीम कुरैशी, सोफिया कुरैशी, गुफरान खान, संजय कुमार, फरमान सिद्दीकी, रोहित कोली, अमीर कोली, महेश कोली, सूरज आर्या, हबीब अहमद, फैजल खान, गुफरान खान, अजर अहमद, पार्षद इरशाद अंसारी, नरेश कुमार, गणेश सरकार, शिव सिंह, रूपा राठौर, वासुदेव राय, कमला, तारा सिंह, ज्योति टम्टा, राधा पांडे ,नेहा पांडे, कमला आर्या, कमला पांडे, रेखा देवी, तारा बिष्ट, तारा देवी, कमला बोरा, आनंदी देवी, खष्टी पांडे, भागीरथी देवी, जानकी देवी, तनुजा देवी, मीना गॉड, गीता, अंजलि, विरमा देवी, गीत देवी, राधिका देवी, नंदिनी देवी, गंगा अधिकारी, गंगा बोरा, जयदेव मादक, महेंद्र, संजय कुमार, इज़हारुल, मनोज, मंगल सिंह, जियालाल, राम प्रसाद, सिकंदर, रामजतन, नर्मदा, शिव शंकर, कैलाश, मोहन, इश्तियाक, मंगरी देवी, रमेश, फूलचंद, लक्ष्मी, शौकत, हलीमा, रहमत अली, अलीम, कलीम, शीला देवी, पार्वती देवी, आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close