Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Haldwaniउत्तराखंड

हल्द्वानी में नर्स को आत्महत्या के लिए उसके रिश्तेदार ने उकसाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पुलिस ने एक महिला नर्स की आत्महत्या के मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा कर दिया है। मामले में मृतका का दूर का रिश्तेदार आरोपी निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना बीती 27 अप्रैल की है, जब हल्द्वानी के रामपुर रोड के एक निजी अस्पताल में कार्यरत महिला नर्स ने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 139/2025, धारा 108 बीएनएस के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश सिंह सागर द्वारा की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल फॉरेंसिक डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की गहनता से जांच की। विवेचना में सामने आया कि मृतका का एक दूर का रिश्तेदार मोहम्मद हारून, निवासी मुनीमपुर, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद, पिछले 10-12 वर्षों से उसके संपर्क में था। मृतका की तीन वर्ष पूर्व शादी हो चुकी थी, बावजूद इसके आरोपी लगातार उस पर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा मृतका के साथ कई बार झगड़ा और मारपीट की गई थी, साथ ही उससे ऑनलाइन पैसों की मांग भी की जाती रही। इसी मानसिक दबाव और उत्पीड़न के चलते मृतका ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद हारून (27 वर्ष) को 11 मई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close