Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Haldwaniउत्तराखंड

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर नारेबाजी, मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। मंगलवार को कर्मचारी नेता अमित कुमार के नेतृत्व में दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अमित कुमार ने बताया कि आंदोलन के बाद से ही सफाई कर्मियो की मांगें शासन मे लम्बित चल रही है। यूनियनों के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें मनमाने का प्रयास तक नहीं किया तब से सफाई संघ सोये हुये हैं। उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं, ये लोग चुनाव के समय सक्रिय होंगे फिर बैठ जाएंगे। समस्याएं ऐसे चलती रहेंगी सफाई संगठनों के काम नहीं करने से परेशान हो चुके हैं। अब हम अपनी समस्याओं से लडेंगे जो मुनासिब होगा वो आंदोलन करेंगे अगर हम कुछ करते है तो शायद संगठन भी सक्रिय हो जाऐं कर्मचारियों का कुछ भला हो सके यदि सक्रिय नहीं भी होते तो हम तैयार है। अमित ने कहा कि ठेका प्रथा समाज में अभिशाप की तरह है, इसे समाप्त होना चाहिए और कार्यरत कर्मचारियों को संविदा पर समायोजित किया जाना चाहिए इससे साथ ही संविदा/आउटसोर्स/ उपनल कर्मियो के साथ साथ मौहल्ला स्वच्छता समिति के कर्मचारियों को भी नियमित किया जाना चाहिए शासन का इन कर्मियो पर ध्यान नहीं है जबकि ये कर्मचारी संविदा से भी पुराने हैं। इसके अलावा पुरानी पेंशन बहाल किये जाने
मृतक के आश्रित को नियुक्ति प्रदान के साथ वन टाइम सटेल्मेंट की व्यवस्था को समाप्त किये जाने सफाई कर्मियो का प्रमोशन पर्यावरण पर्यवेक्षक के पद पर किये जाने जैसी मांगें उठाई तथा इस दौरान कर्मचारियों ने मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में प्रदेश सरकार की खिलाफ वादाखिलाफी किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी की। ज्ञापन सौंपने वालों में विजय पाल, ललित वाल्मीकी, वाल्मीकी समाज के सरपंच राजेश वाल्मीकी, कैलाश, राजेश,बाबू, अर्जुन, सचिन, विरेन्द्र, रोहित मसीह, सुनील चौधरी, अतुल, रोनक, अरुण, बंटी, लक्की आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close