Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता
Haldwaniउत्तराखंड

हल्द्वानी में यहां अवैध प्लाटिंग पर चली जेसीबी, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी गौलापार के देवला तल्ला पजाया क्षेत्र में अवैध रूप से काटी गई प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एपी वाजपेई के नेतृत्व में जेसीबी से करीब डेढ़ सौ अवैध प्लॉट ध्वस्त किये गये। जानकारी के अनुसार लगभग तीन हेक्टेयर भूमि पर बिना अनुमति के प्लाटिंग की जा रही थी। इस संबंध में पहले ही प्राधिकरण की ओर से चालान और नोटिस जारी किए गए थे। कार्रवाई के दौरान सीओ नितिन लोहनी व बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिनका दावा था कि उन्होंने उक्त जमीन खरीदी है और उसी पर प्लाटिंग कर रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने कहा कि अवैध निर्माण या प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close