Monday 27/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
डीएवी पब्लिक स्कूल, विज्ञान विहार, देहरादून में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा एवं देशभक्ति के साथ मनाया गयाहरेला का संदेश,समलौण का संकल्प-पौधारोपण से प्रकृति संरक्षण की अनूठी पहलकारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि,रक्तदान से मानवता की सेवा-श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का जज्बानई दिल्ली में गूंजेगी पत्रकारों की आवाज,27-28 जुलाई को राष्ट्रीय महासम्मेलन में तय होगी भारतीय पत्रकारिता की नई दिशालखपति दीदी योजना से बदली पहाड़ की तकदीर-33 हजार से अधिक महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की नई पहचानमुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना-पौड़ी में 28 जुलाई से शुरू होंगे चयन ट्रायल,खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ानमेरी योजना बनेगी जन-जन तक विकास की दस्तक-हर पात्र लाभार्थी तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारीटीएमयू के प्राकृतिक फेस पैक पेटेंट सेआएगा महिलाओं की सुंदरता में निखारचीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम
Haldwaniउत्तराखंड

गवर्नमेंट पेंशनर्स का शिष्टमंडल हल्द्वानी विधायक से मिला, समस्याओं के समाधान की मांग उठाई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

गवर्नमेंट पेंशनर्स वैलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, उत्तराखंड (शाखा हल्द्वानी) के वरिष्ठ पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने आज शुक्रवार 16 मई को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से उनके आवास पर भेंट कर राज्य के पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की। शिष्टमंडल ने अवगत कराया कि वर्ष 2021 में घोषित राज्य स्वास्थ्य कार्ड योजना के अंतर्गत आज तक अधिकांश पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों को नियमित मासिक अंशदान कटौती के बाबजूद भी स्वास्थ्य की सुविधाओं के लाभ से वंचित हैं। यह भी अवगत कराया गया कि कई पेंशनर्स के इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर उनके क्लेम लंबे समय तक पेंडिंग है। पेंशनर्स ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और संबंधित विभागों से निरंतर शिकायतों के बावजूद बीते चार वर्षों में कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है, जिससे वृद्धावस्था में उन्हें गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक सुमित हृदयेश ने शिष्टमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि इन विषयों को वह प्राथमिकता के आधार पर आगामी विधानसभा सत्र में पूरी मजबूती के साथ उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय राज्य की सेवा में समर्पित किया है, उनके अधिकारों की रक्षा एवं समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। विधायक सुमित हृदयेश ने यह भी कहा कि वे पेंशनर्स से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु सरकार पर आवश्यक दबाव बनाएंगे और सदन में इन मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। इस दौरान लीलाधर पांडे, विजय तिवारी, नवीन जोशी, जगदीश खोलिया, लक्ष्मण सिंह गोनिया, रमेश चंद पांडे, भुवन चंद पांडे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close