Thursday 12/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
नियमितीकरण की मांग को लेकर महापौर और नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापननगर निगम की गौशाला के लिए 84 लाख की अतिरिक्त राशि स्वीकृतएनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाली पर्यावरण संरक्षण व एड्स जागरूकता रैली, युवाओं को बताया समाज की जिम्मेदारी।ग्रीष्मकालीन धान नष्ट करने के विरोध में किसानों का उग्र प्रदर्शन, सितारगंज तहसील में दिया धरना सितारगंज। प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन धान की फसल नष्ट किए जाने के विरोध में क्षेत्र के किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसानों ने सितारगंज तहसील परिसर में एकत्र होकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।धरने का नेतृत्व पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे और कांग्रेस नेता नवतेज पाल सिंह ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसानों की मेहनत से तैयार की गई ग्रीष्मकालीन धान की फसल को नष्ट कर प्रशासन ने किसानों की आजीविका पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए या किसानों की बात सुने इस प्रकार की कार्रवाई करना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।धरने को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि किसान पहले ही बढ़ती लागत, मौसम की मार और बाजार की अनिश्चितता से जूझ रहा है। ऐसे समय में प्रशासन द्वारा फसल को नष्ट करना किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई और समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।कांग्रेस नेता नवतेज पाल सिंह ने कहा कि सरकार को किसानों के हितों की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन इसके विपरीत किसानों की फसल ही उजाड़ दी जा रही है। उन्होंने मांग की कि जिन किसानों की फसल नष्ट की गई है, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में ऐसी कार्रवाई से पहले किसानों के साथ संवाद स्थापित किया जाए।धरने के दौरान किसानों ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रीष्मकालीन धान को नष्ट करने की कार्रवाई पर रोक लगाने तथा किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। प्रदर्शन में क्षेत्र के कई किसान नेता और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।एलपीजी की कमी से होटल-रेस्टोरेंट पर संकट, पेट्रोलियम दानों (कच्चा माल) के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की चीजें भी हो सकती हैं महंगी :– संजय जुनेजाअवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को भगवानपुर पुलिस में गिरफ्तार कियानैनीताल महिला आयोग आपके द्वार के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ आयोजित । सरोवर नगरी नैनीताल राज्य अतिथि गृह सभागार में महिला आयोग आपके द्वार के तहत जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहा राज्य सरकार और महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े रामपुर तिराहा कांड मामले सुनवाई हुई जिसमें निर्णय सुरक्षित रख दिया है। सरोवर नगरी नैनीताल केउत्तराखंड हाईकोर्ट में उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े बहुचर्चित रामपुर तिराहा कांड मामले में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई।सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायमूर्ति आशीष नैथानी की एकलपीठ ने मामले में अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है।महिला दिवस पर खटीमा में मिलेट मेले की धूम, लेकिन मुख्य अतिथि महिला ब्लॉक प्रमुख ही रहीं नदारद !
Almora NewsCrimeDehradun NewsJobLatest PostNainital NewsNationalNational NewsUttarakhand News

Uttrakhand News:आईएएस विनोद कुमार सुमन के नाम से बनाई गई फेक फेसबुक आईडी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील

उत्तराखंड शासन में सचिव विनोद कुमार सुमन के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। कुछ लोग उनके नाम से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। सचिव विनोद कुमार सुमन ने लोगों को आगाह किया है कि अगर उनके नाम से कोई फ्रेंड रिक्वेस्ट आती है, तो तुरंत उसे अनफ्रेंड करें और उसकी रिपोर्ट करें ।

यह धोखाधड़ी का एक तरीका है, जिसमें अपराधी किसी की पहचान का गलत इस्तेमाल करते हैं और लोगों को धोखा देते हैं।ऐसे मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए और अगर आपको कोई संदिग्ध रिक्वेस्ट मिलती है, तो तुरंत उसकी रिपोर्ट करें।

किसी ने विनोद कुमार सुमन नाम फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर बहुत से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी है | यह मैं नहीं हूँ, यह किसी ने गलत लाभ लेने के लिए बनाया है, कोई फ्रॉड कर रहा है | निवेदन है कि ऐसी किसी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार ना करें, यदि स्वीकार कर लिया है तो रिपोर्ट करते हुए अनफ्रेंड कर दें |

विनोद कुमार सुमन।

पूर्व में आपदा सचिव उत्तराखंड सरकार में वर्तमान में केंद्र सरकार में है अल्मोड़ा के जिलाधिकारी 2014-15 में इनकी फेक फेस बुक आईडी बनाई गयी जो अब लॉक कर दी गयी है उनके द्वारा उनके इसको लॉक कर दिया गया है।

🌸साइबर क्राइम सेल करेगी जांच

इस घटना के बाद साइबर क्राइम सेल को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस विभाग ने कहा है कि वह इस फर्जी अकाउंट को ट्रैक कर इसके पीछे मौजूद व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close