Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Almora NewsAlmora policeDehradun NewsEducationInteresting NewsJobLatest PostUttarakhand News

Almora News:जनपद के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों के कार्यों तथा उनके माध्यम से दी जा रही तकनीकी शिक्षा के संबंध में संस्थानों के अधिकारियों के साथ आज जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने की समीक्षा बैठक

जनपद के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों के कार्यों तथा उनके माध्यम से दी जा रही तकनीकी शिक्षा के संबंध में संस्थानों के अधिकारियों के साथ आज जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी संस्थानों में कार्यरत स्टाफ, बच्चों की संख्या, संस्थानों में संचालित किए जा रहे व्यावसायि एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए वर्तमान समय में तकनीकी शिक्षा रोजगार का बहुत बड़ा माध्यम है। इन संस्थानों की स्थापना भी इस उद्देश्य से की गई कि बच्चे अच्छी तकनीकी शिक्षा ग्रहण करें एवं रोजगार प्राप्त करें। जिलाधिकारी ने कहा कि पढ़ाई की गुणवत्ता को बढ़ावा दिया जाए। बच्चों को आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराए हुए पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाए। जिलाधिकारी ने संस्थानों के संचालन में आ रही समस्याओं को भी जाना तथा उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रिंसिपल महिला पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा रेखा असवाल, प्रिंसिपल जैंती पॉलिटेक्निक संजय कुमार, प्रिंसिपल मल्ला सालम पॉलिटेक्निक प्रजापति पलहड़िया समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close