Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsEducationHaldwani NewsHaridwarInteresting NewsJobLatest PostNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurSomeshwarUttar PradeshUttarakhand News

Uttrakhand News:अगर आपको एंबुलेंस की जरूरत हो, या पुलिस की मदद चाहिए,या भ्रष्टाचार से संबंधित कोई शिकायत हो तो एक ही नंबर डायल 1905 करने से होंगे यह सारे काम

अब अगर आपको एंबुलेंस की जरूरत हो, पुलिस की मदद चाहिए, भ्रष्टाचार की शिकायत करनी हो या फिर आपदा प्रबंधन संबंधी सूचना देनी हो, अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं है। सीधे सीएम हेल्पलाइन का नंबर 1905 मिलाओ और अपनी सभी समस्याओं का समाधान पाओ।

सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने सभी शिकायतों, सूचनाओं के अलग-अलग टोल फ्री नंबर को एक मंच पर लाने का काम पूरा कर लिया है। अभी तक पुलिस से संपर्क करने के लिए 112, एंबुलेंस के लिए 108, भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए विजिलेंस का टोल फ्री नंबर 1064 और आपदा प्रबंधन संबंधी सूचनाओं के लिए 1070 नंबर चलता है। कई लोग ये सभी नंबर याद भी नहीं रख पाते थे। आईटीडीए ने इन सभी सेवाओं को एकीकृत करके 1905 नंबर पर उपलब्ध करा दिया है।

जैसे ही आप 1905 नंबर डायल करेंगे, तो आपका कॉल आपकी जरूरत के हिसाब से इन चारों में से संबंधित में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 1905 सीएम हेल्पलाइन नंबर है, जिस पर मुख्यमंत्री को भी आप अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। माना जा रहा है कि इससे नागरिकों को त्वरित सहायता मिलेगी। उनकी शिकायतें आसानी से दर्ज हो सकेंगी। सहायता प्राप्त करने का समय भी कम होगा।सरकार डिजिटल इंडिया और सुशासन के अपने संकल्प के तहत हेल्पलाइन सेवाओं को लगातार सशक्त बना रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत नागरिकों को सुरक्षित, त्वरित और प्रभावी सेवाएं देने की पहल है।-नितिका खंडेलवाल, अपर सचिव एवं निदेशक आईटीडीए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close