Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsEducationGeneral KnowledgeHaldwani NewsHaridwarHimanchalInteresting NewsJobLatest PostNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsPoliticsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarUttar PradeshUttarakhand News

Uttrakhand News:उत्तराखंड चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्तराखंड सरकार की ओर से लिया गया बड़ा फैसला,अब नहीं पड़ेगी ओटीपी की जरुरत

यूपी, सहित देश के अन्य राज्यों से उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। केदारनाथ-बदरीनाथ समेत चारों धामों में दर्शन के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

🌸इसी के बीच रजिस्ट्रेशन को लेकर उत्तराखंड सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है।

चारधाम यात्रा के लिए आधार प्रमाणित ऑफलाइन पंजीकरण के दौरान वन टाइम पासवार्ड (ओटीपी) अनिवार्य नहीं होगा। तीर्थयात्रियों के दल कोई भी सदस्य सभी का पंजीकरण करा सकेगा। 28 अप्रैल से पंजीकरण केंद्र शुरू हो जाएंगे।

🌸यहां होगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर जाने से पहले तीर्थ यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया गया है। उत्तराखंड के हरिद्वार में 20, विकासनगर में 15, ऋषिकेश में 30 रजिस्ट्रेशन काउंटर खोलने के निर्देश भी कमिश्नर ने दिए। पर्वतीय जिलों में पंजीकरण काउंटर खोले जा रहे हैं।

🌸13 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्रियों ने करा चुके रजिस्ट्रेशन

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि 20 मार्च से अब तक 13 लाख से अधिक तीर्थयात्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें 16,500 यात्रियों ने निजी वाहन से यात्रा की जानकारी दी है। 25 अप्रैल तक मार्गों की स्थिति सुधारने के निर्देश भी दिए। आठ अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी यात्रा व्यवस्थाओं की फाइनल बैठक लेंगे।

🌸चारों धामों के कपाट खुलने की यह है तारीख

उत्तराखंड चारधाम यात्रा के लिए धामों के कपाट खुलने की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 30 अप्रैल को उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। भगवान ‘भोले’ को समर्पित केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खोले जाएंगे।

🌸तीर्थ यात्री ऐसे करा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण कराया जा सकेगा। साथ ही मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand पर भी पंजीकरण कराया जा सकेगा।

🌸हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए हेली टिकट heliyatra.irctc.co.in पर बुक किए जा सकेंगे, इसके लिए बुकिंग अप्रैल पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर श्रद्धालु 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही टेलीफोन नंबर 01352559898 और 01352552627 पर भी संपर्क कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close