Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsEducationGeneral KnowledgeHaldwani NewsHaridwarInteresting NewsJobLatest PostNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurTankpurUttarakhand News

Uttrakhand News:प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में लगातार घटती छात्र संख्या को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जताई गहरी चिंता,जांच समिति गठित करने के दिए निर्देश

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में लगातार घटती छात्र संख्या को लेकर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गहरी चिंता जताई है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने शिक्षा महानिदेशालय स्तर पर एक जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश भर में 2800 से अधिक ऐसे विद्यालय हैं, जहां छात्र-छात्राओं की संख्या 10 या इससे भी कम रह गई है। इस स्थिति को गंभीर मानते हुए विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री डॉ. रावत ने तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट के आधार पर विद्यालयों में छात्र वृद्धि के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने निजी विद्यालयों में आरटीई (निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार) के तहत बच्चों के प्रवेश सुनिश्चित करने, किताबों, स्कूल ड्रेस और मनमानी फीस वृद्धि से जुड़ी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए। इसके लिए विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर आने वाली शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है।

डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि राजकीय विद्यालयों में जरूरत के अनुसार नए विषय शुरू किए जाएंगे। इस हेतु सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने जिलों से प्रस्ताव तैयार कर शिक्षा महानिदेशालय को भेजें।

मंत्री ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावक संघों की मांग पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो-दो विद्यालयों के उच्चीकरण एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की स्थापना के लिए भी प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार प्रदेश के शैक्षिक ढांचे को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close