Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsHaldwani NewsHaridwarHealthHimanchalInteresting NewsJobLatest PostMount EverestMountainNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarTankpurUttar PradeshUttarakhand NewsWeather Update

Weather Update:उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली चमकने का पूर्वानुमान किया जारी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि और बिजली चमकने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसे देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने विस्तृत एडवाइजरी जारी करते हुए जनता से सतर्कता बरतने की अपील की है।

उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में बौछार के साथ ओलावृष्टि दुश्वारियां बढ़ा रही हैं। इसके अलावा जगह-जगह भूस्खलन के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मृत्यु हो गई।

हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आने से फौरी राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में शुक्रवार को भी ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र बौछार, गर्जन के साथ ओलावृष्टि और आंधी चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

🌸पहाड़ से मैदान तक मंडरा रहे बादल

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बौछारों का क्रम भी बना हुआ है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि परेशानी बढ़ा रही है।

दून में सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चलती रही, लेकिन शाम तक भी वर्षा नहीं हुई। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी वर्षा के आसार बने हुए हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।

🌸आंधी चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि व करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चल सकता है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि व कहीं-कहीं अधिकतम 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम धूप और बादल का रहा और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे तापमान में भी गिरावट रही,अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम धूप और बादल का रहेगा सुबह शाम ठंड रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close