Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Almora NewsAlmora policeDehradun NewsEducationInteresting NewsJobLatest PostUttarakhand News

Almora News:कोतवाली अल्मोड़ा ने चीनाखान, धारानौला में लगाई जागरुकता चौपाल विभिन्न विषयों की लाभप्रद जानकारियों से लाभान्वित हुए लोग

श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्त अभियान के तहत वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।
जिस क्रम में आज दिनांक 12.04.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा श्री गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला उ0नि0 श्री आनन्द बल्लभ कश्मीरा द्वारा चीनाखान, धारानौला में जागरुकता चौपाल लगाई गयी।
उपस्थित पार्षद ,व्यापारियों व अन्य उपस्थित लोगों को ड्रग्स के दुष्प्रभावों के बारे जागरूक कर पंम्पलेट आदि वितरित किये गये और नशा मुक्त अभियान में अपना अमूल्य योगदान देने की अपील की गई गयी।
इसके अतिरिक्त साइबर ठगी जैसे- कस्टमर केयर फ्रॉड/गुगल फ्रॉड, एनीडेक्स, क्यूआर स्कैन फ्रॉड, जॉब फ्रॉड, OLX फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजीटल अरेस्ट फ्रॉड, KYC अपडेट, UPI(डिजीटल पेमेंट), ऑन लाइन लोनिंग फ्रॉड, साइबर बुलिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
साथ ही यातायात नियमों, नवीन कानूनों, महिला एवं बाल अपराध व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गयी तथा सभी को बिना पुलिस सत्यापन किराएदार नहीं रखने की अपील की गयी।
इस दौरान पार्षद आवास विकास श्री विजय भट्ट, पार्षद चीनाखान श्री संजय जोशी, पार्षद मकेड़ी श्री राहुल जोशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close