Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsEducationGeneral KnowledgeHaldwani NewsHaridwarHealthHimanchalInteresting NewsJobLatest PostMount EverestMountainNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarTankpurUttar PradeshUttarakhand NewsWeather Update

Weather Update:मौसम विभाग के अनुसार आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा की संभावना, तापमान में भी आई गिरावट

उत्तराखंड में बीते तीन दिन से रुक-रुककर हो रही वर्षा व ओलावृष्टि का क्रम शनिवार शाम को थम गया। हालांकि, अभी पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के आसार बने हुए हैं।

इसके साथ ही बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व हेमकुंड समेत तमाम चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है।

पर्वतीय क्षेत्रों में दुश्वारियां भी कुछ कम हुई हैं। मौसम के बदले मिजाज से प्रदेशभर में तापमान में भारी गिरावट आई है। तीन दिन में ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस से अधिक की कमी आई है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड महसूस की जा रही है।

🌸रविवार को ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

शनिवार को दून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से बादल मंडराते रहे। कहीं-कहीं हल्की धूप भी खिली, लेकिन हवा चलने के कारण मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर बाद चोटियों पर हल्के हिमपात के कारण पारा लुढ़क गया है और आसपास के क्षेत्रों में ठिठुरन महसूस की गई।

दून में भी पारा बीते तीन दिन में करीब छह डिग्री सेल्सियस गिर गया है, जिससे सुबह-शाम ठंडक लौट आई है। वहीं, नई टिहरी में सर्वाधिक 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर एक ही दिन में 30 से 50 मिमी तक वर्षा हुई है। वर्षा से अलकनंदा नदी पर हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी जाने के लिए गोविंदघाट में बन रहे बेली ब्रिज का कार्य भी प्रभावित हुआ है। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से यात्रा तैयारियों, महायोजना के निर्माण कार्यों पर प्रभाव पड़ा है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते शनिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही धूप और बादल रहे, अपराह्न बाद झमाझम बारिश हुई और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः धूप खिली रहेगी सुबह शाम ठंड रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close