Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsHaldwani NewsHaridwarHealthHimanchalInteresting NewsJobLatest PostMount EverestMountainNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarTankpurUttar PradeshUttarakhand NewsWeather Update

Weather Update:उत्तराखंड में वर्षा-ओलावृष्टि का दौर थमने के बाद मौसम शुष्क,पहाड़ से मैदान तक खिली चटख धूप, तापमान में भी वृद्धि

उत्तराखंड में वर्षा-ओलावृष्टि का दौर थमने के बाद मौसम शुष्क हो गया है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है, जिससे पारा फिर से उछाल मारने लगा है।

24 घंटे के भीतर ज्यादातर क्षेत्रों का अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस चढ़ गया है। हालांकि, उत्तराखंड में फिलहाल भीषण गर्मी से राहत है। आगामी सप्ताह में भी वर्षा-ओलावृष्टि के दौर हो सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। इसके बाद पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। 17 अप्रैल के बाद प्रदेशभर में वर्षा-ओलावृष्टि हो सकती है।

🌸तापमान फिर 33 डिग्री सेल्सियस पार

रविवार को देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर में मौसम शुष्क होने के कारण तापमान फिर 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जिससे तपिश महसूस की गई, लेकिन सुबह-शाम हवा चलने से मौसम सुहावना बना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारे में वृद्धि हुई है, लेकिन सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है।

🌸फ‍िर करवट लेगा मौसम। 

पिछले तीन दिन हुई वर्षा-ओलावृष्टि के कारण भीषण गर्मी से राहत है। जबकि, पूर्व में मैदानी क्षेत्रों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जो कि अब 33 डिग्री के आसपास फिर पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है, जिससे पारे में और वृद्धि हो सकती है। इसके बाद फिर से मौसम करवट बदल सकता है। आगामी 17 अप्रैल से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज के साथ वर्षा-ओलावृष्टि के आसार हैं। साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में आगामी सप्ताह में भी तापमान के सामान्य के आसपास ही रहने की उम्मीद है।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते रविवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा धूप खिली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close