Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Almora NewsAlmora policeCrimeInteresting NewsJobLatest PostUttarakhand News

Almora News:अल्मोड़ा पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगा रहे 03 जुआरियों को दबोचा, जुए के फड़ से हजारों रुपये व ताश की गड्डी बरामद

फीकी पड़ गई जुआरियों की चाल
जुए के फड़ से हजारों रुपये व ताश की गड्डी बरामद
श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जनपद में अवैध गतिविधियों की रोकथाम व सार्वजनिक स्थानों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने व सट्टा लगाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
दिनांक 13/04/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिहं व सीओ अल्मोड़ा श्री जी0डी0 जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा औचक चेकिंग के दौरान जोशीखोला राजपुरा में जुआ खेल रहे निम्नांकित व्यक्तियों 1-सुधीर कुमार 2-मयंक कुमार 3- मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया, इस दौरान कुल 39,400/-रुपये व 01 ताश की गड्डी बरामद की गई। जिनके विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में जुआ अधिनियम के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
🌸अल्मोड़ा पुलिस टीम –
1- उ0नि0 श्री बृज मोहन भट्ट,कोतवाली अल्मोड़ा
2- उ0नि0 श्री आनन्द कश्मीरा,प्रभारी चौकी धारानौला
3- अपर उ0नि0 श्री नवीन बोरा
4- हेड कानि0 श्री आसिफ हुसैन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close