Wednesday 17/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सीमा संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण मैत्री सम्मेलन आयोजित हुआ।टीएमयू 12बी की मान्यता मेंयूपी की उत्कृष्ट छहयूनिवर्सिटीज़ में शामिलतहसील दिवस में उठी समस्याओं का अधिकारी सक्रिय व संजीदा होकर त्वरित निस्तारित करना सुनिश्चित करें, यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने मंगलवार को महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट सितारगंज में आयोजित तहसील दिवस में दिये।मसूरी में मनाया गया विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस, बुजुर्गों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का लिया संकल्पभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मसूरी में भव्य स्वागत, 2027 चुनावी तैयारियों पर हुआ मंथनसंगठन की मजबूती, विकास कार्यों और जनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैकबालिका शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान रहा काशीपुर जीजीआईसी की लचर व्यवस्था पर कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उसके जीर्णोद्वार मांग कीराधे कृष्णा इंस्टीट्यूट में सिविल जज नंदिता काला ने विद्यार्थियों को दिए कानूनी अधिकारों की जानकारीमसूरी में फिटनेस की नई क्रांति, पहली बार शुरू हुई एमएमए पहल, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मिलेगा आत्मरक्षा और आत्मविश्वास का प्रशिक्षणउत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक बैठक पीलीभीत रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई
Almora NewsAlmora policeDehradun NewsHealthInteresting NewsJobLatest PostNainital NewsUttarakhand News

Almora News:अल्मोड़ा जिला अस्पताल में तीन सूत्रीय समस्याओं का निदान नहीं होने पर डॉक्टरों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

तीन सूत्रीय समस्याओं का निदान नहीं होने पर डॉक्टरों में नाराजगी है। मंगलवार को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जल्द समस्याओं के निदान की मांग की। मंगलवार को प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।

कहा कि लंबे समय से मांग के बावजूद शासन की ओर से समस्याओं के निदान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेजों में सेवा दे रहे डॉक्टरों को 50 फीसदी अतिरिक्त वेतन दिया जाता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। डॉक्टरों ने पहाड़ी क्षेत्र में सेवा दे रहे डॉक्टरों को मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर 50 फीसदी अतिरिक्त वेतन, सुगम-दुर्गम क्षेत्र के निर्धारण को फिर से व्यवहारिक रूप से निर्धारित करने, एसडीएसीपी योजना को लागू करने की मांग की है। कहा कि 24 अप्रैल तक वह काली पट्टी बांधकर विरोध जताने और 25 से कार्य बहिष्कार और पांच मई को त्यागपत्र सौंपने की चेतावनी दी। यहां संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. मनीष पंत, सचिव डॉ. जीवन सिंह मपवाल, डॉ. हरीश आर्या, डॉ. आकांक्षा, डॉ. सोनाली जोशी, डॉ. अमित सुकोटी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close