Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsHaldwani NewsHaridwarInteresting NewsJobLatest PostNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurSomeshwarTankpurUttar PradeshUttarakhand News

Uttrakhand News:प्रदेश में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी की भर्ती प्रक्रिया शुर,खाली 955 पदों पर जिलेवार मेरिट तैयार कर अभ्यर्थियों का किया जाएगा चयन

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश में समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खाली 955 पदों पर जिलेवार मेरिट तैयार कर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

भर्ती के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल को फिर से एक सप्ताह के लिए खोल दिया गया है। जिससे अभ्यर्थी मांगी गई समस्त शैक्षणिक जानकारी व कार्य अनुभव को पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर सके।शिक्षा मंत्री ने कहा, भर्ती पिछले काफी समय से लटकी थी, इस भर्ती को शुरू करने के लिए कौशल विकास एवं सेवा योजन विभाग से पत्राचार किया गया। जिसके बाद सेवा योजन विभाग ने प्रयाग पोर्टल के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों का समाधान करते हुए शासनादेश में आंशिक संशोधन किया है। अब संशोधित शासनादेश के तहत भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी। प्रयाग पोर्टल पर आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों की जिलेवार मेरिट तैयार कर चयन किया जाएगा।

समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला ने बताया कि सेवा योजन विभाग विभाग से रोजगार प्रयाग पोर्टल को 15 अप्रैल से एक सप्ताह तक खोलने के लिए पत्र भेजा जा चुका है ताकि जिन अभ्यर्थियों ने प्रयाग पोर्टल पर अपने शैक्षणिक एवं कार्यानुभव संबंधी सूचनाएं अंकित नहीं की है, वह एक बार फिर पोर्टल पर जाकर अपनी डिटेल अपडेट कर सकते हैं।प्रदेश में बीआरपी-सीआरपी के खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों का समाधान करने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती को दो सप्ताह के भीतर सम्पन्न करा लिया जाएगा।-डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close