Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता
Almora NewsAlmora policeDehradun NewsEducationHealthInteresting NewsJobLatest PostUttarakhand News

Almora News:अल्मोड़ा में ई.एन.टी. सेवाओं पर संकट, डॉ. सोनाली जोशी का स्थानांतरण जनहित के खिलाफ,सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार पाण्डे ने इस स्थानांतरण के फैसले को असंवेदनशील और जनहित के खिलाफ करार दिया

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में नाक, कान, गला (ई.एन.टी.) विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत डॉ. सोनाली जोशी का अचानक स्थानांतरण पौड़ी कर दिया गया है, जिसके कारण अल्मोड़ा जिले में ई.एन.टी. सेवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। यह स्थानांतरण न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के समुचित संचालन में बाधा डालता है, बल्कि यह अल्मोड़ा जैसे पर्वतीय क्षेत्र में स्वास्थ्य के मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के समान है।

सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार पाण्डे ने इस स्थानांतरण के फैसले को असंवेदनशील और जनहित के खिलाफ करार दिया है। पाण्डे ने स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सोनाली जोशी को अल्मोड़ा में स्थायी रूप से नियुक्त करने की मांग की है, ताकि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनी रहे।
🌸संजय पाण्डे ने कहा
“अल्मोड़ा जिला अस्पताल में ई.एन.टी. सेवाएं पहले ही संकट से गुजर रही थीं। 31 अक्टूबर 2023 के बाद से एक भी सर्जरी नहीं हो पाई, और अब डॉ. सोनाली जोशी का स्थानांतरण इस संकट को और बढ़ा देगा। यह निर्णय न केवल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खतरे की घंटी है, बल्कि यह प्रशासन की नाकामी और जनहित के प्रति लापरवाही को भी दर्शाता है।”संजय पाण्डे ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायत के बाद, विभागीय अधिकारियों द्वारा एक लिखित राजीनामा प्रस्तुत किया गया था, जिसे फोटो और वीडियो के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को भेजा गया था। इसके बाद ही अस्पताल में ई.एन.टी. ऑपरेशन शुरू हो पाए थे। लेकिन अब, डॉ. सोनाली जोशी के स्थानांतरण से इन सेवाओं का ठप्प होना तय है।
संजय पाण्डे ने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की गई शिकायत के बाद, विभागीय अधिकारियों द्वारा एक लिखित राजीनामा प्रस्तुत किया गया था, जिसे फोटो और वीडियो के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री को भेजा गया था। इसके बाद ही अस्पताल में ई.एन.टी. ऑपरेशन शुरू हो पाए थे। लेकिन अब, डॉ. सोनाली जोशी के स्थानांतरण से इन सेवाओं का ठप्प होना तय है।

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में ई.एन.टी. के लिए दो स्वीकृत पद हैं।एक पद पर डॉ. हरीश चंद्र गड़कोटी कार्यरत हैं, जो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी हैं और केवल सामान्य ओपीडी मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

दूसरा पद, जिस पर डॉ. सोनाली जोशी कार्यरत थीं, रिक्त हो चुका है, और इसके स्थानांतरण के बाद अस्पताल में कोई स्थायी ई.एन.टी. विशेषज्ञ नहीं है।
🌸महत्वपूर्ण सूचना:

वर्तमान में डॉ. सोनाली जोशी अवकाश पर हैं, लेकिन उनके स्थानांतरण के आदेश के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अल्मोड़ा जिला अस्पताल में ई.एन.टी. विशेषज्ञ की सेवाएं एक बड़े संकट में आ सकती हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अल्मोड़ा से संजय पाण्डे की मुलाकात में यह स्पष्ट हुआ कि उन्हें डॉ. सोनाली जोशी के स्थानांतरण का कोई आदेश नहीं मिला है, और न ही इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी दी गई है। इससे यह प्रतीत होता है कि यह कदम बिना उचित समन्वय और अल्मोड़ा के स्वास्थ्य संकट को समझे लिया गया है।

🌸संजय पाण्डे ने प्रशासन को चेतावनी दी है,
“यदि स्वास्थ्य विभाग इस स्थानांतरण आदेश को तुरंत रद्द नहीं करता, तो हम जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। हमें अल्मोड़ा की जनता को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवानी हैं, और इसके लिए हम हर कदम उठाएंगे।”
उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और अन्य संबद्ध अधिकारियों से तत्काल इस निर्णय को रद्द करने और डॉ. सोनाली जोशी को अल्मोड़ा में स्थायी नियुक्ति देने का आग्रह किया है, ताकि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता बनी रहे और मरीजों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close