Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Almora NewsAlmora policeDehradun NewsEducationInteresting NewsJobLatest PostUttarakhand News

Almora News:महिलाओं की सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: प्रत्येक वार्ड में “महिलाओ हेतु कॉमन रूम खोलने की मांग

आज नगर निगम अध्यक्ष को महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एक महत्वपूर्ण मांगपत्र सौंपा गया, जिसमें नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में महिलाओं के लिए  कॉमन रूम स्थापित किए जाने की मांग की गई। यह पहल महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए की गई है।

मेहिलाओ के लिए कॉमन रूम का उद्देश्य केवल विश्राम स्थल प्रदान करना नहीं है, बल्कि महिलाओं को एक ऐसा सुरक्षित और सहयोगी वातावरण देना है, जहां वे आपस में संवाद कर सकें, अपने विचार साझा कर सकें, और सामाजिक जागरूकता व आत्मनिर्भरता की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

🌸प्रस्तावित सुविधाएँ:

महिलाओं के लिए सुरक्षित और गोपनीय स्थान

बैठने व विश्राम की समुचित व्यवस्था

स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएँ

संवाद, जागरूकता व आत्मनिर्भरता हेतु सामूहिक मंच

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह पहल समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश होगी और महिलाओं को मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक रूप से बल प्रदान करेगी। इस स्थान को महिलाएं सामूहिक विमर्श, काउंसलिंग, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए भी उपयोग कर सकेंगी।

प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम से मांग की कि इस प्रस्ताव पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए इसे आगामी बजट एवं योजनाओं में सम्मिलित किया जाए।

🌸“यदि महिलाएं सशक्त होंगी, तो समाज और राष्ट्र स्वयं सशक्त होगा।” ज्ञापन देने मै पार्षद वैभव पाण्डेय, बीना,किरण,स्वाति,कल्पना,कंचन आदि लोग मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close